Fifa World Cup 2026 के खत्म होने के बाद फुटबॉल जगत में शोक की लहर, इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

Summary :

इंग्लैंड के महान फुटबॉलर और पूर्व कप्तान केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे पूरी फुटबॉल दुनिया शोक में डूब गई। वह लंबे समय से स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे थे। कीगन ने लिवरपूल, इंग्लैंड और कई बड़े क्लबों के लिए शानदार प्रदर्शन किया और दो बार बैलोन डी'ओर जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रहे। खिलाड़ी और मैनेजर के रूप में उनका योगदान हमेशा फुटबॉल इतिहास में याद किया जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 बड़े ही रोमांचक तरीके से खत्म हुआ, लेकिन उसके तुरंत बाद फुटबॉल लवर्स के लिए एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ गई। दरअसल इंग्लैंड के महान फुटबॉलर, पूर्व कप्तान और दिग्गज मैनेजर केविन कीगन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन बनने के जश्न के बीच आई इस खबर ने पूरे फुटबॉल जगत को गमगीन कर दिया है। दुनियाभर के फैंस और खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Football Legend Kevin Keegan Death: लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे कीगन

इंग्लैंड, लिवरपूल और न्यूकैसल यूनाइटेड के पूर्व कप्तान केविन कीगन पिछले कुछ समय से स्टेज-4 के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके परिवार ने बताया कि आखिरी समय में उनकी पत्नी और बेटियां उनके साथ मौजूद थीं। हालांकि उनके निधन की खबर के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

शानदार रहा फुटबॉल करियर

Kevin Keegan Football Career
Kevin Keegan Football Career (Source: Google)

14 फरवरी 1951 को जन्मे केविन कीगन ने अपने करियर की शुरुआत स्कनथॉर्प यूनाइटेड से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान लिवरपूल के साथ मिली, जहां उन्होंने 1971 से 1977 के बीच 230 मुकाबलों में 68 गोल किए। इसके बाद उन्होंने हैम्बर्ग, साउथम्प्टन और न्यूकैसल यूनाइटेड जैसे क्लबों को भी रिप्रेजेंट किया। अपने क्लब करियर में कीगन ने कुल 592 मैच खेले और 204 गोल अपने नाम किए। उनकी शानदार तकनीक, एग्रेसिव खेल और लीडरशिप एबिलीटी ने उन्हें फुटबॉल इतिहास के सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल कर दिया।

इंग्लैंड के लिए भी किया शानदार प्रदर्शन

Kevin Keegan For England
Kevin Keegan For England (Source: Google)

 

केविन कीगन ने इंग्लैंड की नेशनल टीम के लिए 63 मुकाबले खेले है और उनमें उन्होंने 21 गोल किए हैं। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की और अपनी लीडरशिप एबिलीटी का परिचय भी दिया। वो उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने दो बार रेपुटेटेड बैलोन डी’ओर अवॉर्ड जीता।

कोच के रूप में भी छोड़ी छाप

Kevin Keegan Former England coach died at 75
Kevin Keegan Former England coach died at 75 (Source: Google)

खेल से संन्यास लेने के बाद कीगन ने बतौर मैनेजर भी बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने न्यूकैसल यूनाइटेड, फुलहम, मैनचेस्टर सिटी और इंग्लैंड की नेशनल टीम की जिम्मेदारी संभाली। मैनचेस्टर सिटी को प्रीमियर लीग तक पहुंचाने और न्यूकैसल यूनाइटेड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका काफी अहम योगदान रहा।

क्लबों ने दी इमोशनल श्रद्धांजलि

Kevin Keegan Death
Kevin Keegan Death (Source: Google)

न्यूकैसल यूनाइटेड ने केविन कीगन को याद करते हुए कहा कि वो सिर्फ एक खिलाड़ी या मैनेजर नहीं थे, बल्कि क्लब की पहचान और उसके इमोशन्स का हिस्सा थे। वहीं, लिवरपूल एफसी ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनका जुनून और योगदान हमेशा फुटबॉल इतिहास में याद रखा जाएगा। केविन कीगन का जाना फुटबॉल जगत के लिए एक बड़ा डेमेज है। क्योंकि उनकी अचीवमेंट, खेल के प्रति समर्पण और लीडरशिप की मिसाल आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मोटीवेट करती रहेंगी।

Read More: Fifa World Cup Final: Spain बना चैंपियन, जानें किस गलती की वजह से हारी Argentina?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।