कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। जिसका प्रभाव खेल जगत समेत खिलाड़ियों पर भी काफी पड़ा है। इसी बीच भारत के स्टार बल्लेबाज और उप कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट खेलने के लिए उतावले हो रहे हैं। रोहित ने कहा कि वह इस समय क्रिकेट खेलने के लिए उतावले हो रहे हैं। रोहित बाकी खिलाड़ियों की तरह ही इस समय घर में बंद है क्योंकि भारत सरकार ने वायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया है।
रोहित ने कहा कि वह इस समय फिट रहने के लिए सीढ़ी उतरने-चढ़ने का काम कर रहे हैं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से बातचीत में कहा, फिट रहना काफी मुश्किल काम है। मैं जिस बिल्डिंग में रहता हूं उसमें 54 माले हैं। हमने सभी इंडोर और आउटडोर गतिविधियां बंद कर दी हैं। मैं ऐसे में सीढ़ी चढ़ने-उतरने का काम कर रहा हूं, 54 मंजिल नहीं, सिर्फ दो-तीन। साथ ही मैं कुछ एक्सरसाइज भी कर रहा हूं।
उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर मैं खेलना मिस कर रहा हूं। मैं दो महीने चोटिल था और अब खेलने के लिए उतावला हो रहा हूं। जब मुझे पता चला कि सब कुछ स्थगित होने वाला है तो मैं काफी दुखी हुआ। मैं आईपीएल के लिए भी तैयार था। रोहित पिंडली में चोट से जूझ रहे थे जिसके कारण वह न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे।


Download Android App
Download iOS App



