Agni Chopra PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 879 खिलाड़ी शामिल हैं। 11 फरवरी को होने वाले इस ऑक्शन की खास बात यह है कि यह PSL इतिहास का पहला प्लेयर ऑक्शन होगा। इसी लिस्ट में एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने भारत से लेकर पाकिस्तान तक क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। यह नाम है मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा का, जिन्होंने PSL 2026 के ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर कराया है।
Agni Chopra PSL 2026: भारतीय क्रिकेट से हुआ अलग

अग्नि चोपड़ा ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में मुंबई और फिर मिजोरम की ओर से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई थी। अमेरिका में जन्मे अग्नि अमेरिकी नागरिक हैं और पिछले साल उन्होंने भारतीय क्रिकेट सिस्टम से अलग होने का बड़ा फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में MI न्यूयॉर्क के लिए डेब्यू भी किया।

अब अग्नि ने इंटरनेशनल फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए PSL में खेलने की इच्छा जाहिर की है, जहां वह अमेरिका के खिलाड़ी के रूप में ऑक्शन में शामिल होंगे। उनकी बेस प्राइस 6 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 1.9 लाख भारतीय रुपये) तय की गई है।

अगर उनके क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अग्नि चोपड़ा का फर्स्ट क्लास करियर बेहद दमदार रहा है। उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास मैचों में लगभग 95 की औसत से 1804 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। लगातार चार फर्स्ट क्लास मैचों में चार शतक जड़ने का कारनामा भी वह कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 लिस्ट ए मैचों में 299 रन और 16 टी20 मुकाबलों में 452 रन बनाए हैं। हालांकि, मेजर लीग क्रिकेट में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और दो मैचों में वह सिर्फ 13 रन ही बना सके। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह बॉलीवुड कनेक्शन और शानदार घरेलू रिकॉर्ड उन्हें PSL 2026 में खेलने का मौका दिला पाता है या नहीं।
Also Read: रोमांच से भरपूर रहा T20 विश्व कप का पहला मैच, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिला दी नानी याद


















