Asia Cup 2025 का खिताबी मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। 41 साल के इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में भिड़ने जा रही हैं। इससे पहले आखिरी बार साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, जहां पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। अब 8 साल बाद टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।
Asia Cup: दुबई स्टेडियम हाउसफुल
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्टेडियम की क्षमता 25 हजार दर्शकों की है, लेकिन इस बड़े मैच के लिए इसे बढ़ाकर 28 हजार कर दिया गया है। आयोजकों ने पुष्टि की है कि सभी टिकट बिक चुके हैं और मुकाबला हाउसफुल रहेगा। इससे पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मुकाबलों में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। 21 सितंबर को हुए सुपर-4 के मैच में 17 हजार से ज्यादा फैंस स्टेडियम पहुंचे थे, वहीं 14 सितंबर को हुए लीग मैच को देखने के लिए 20 हजार दर्शक मौजूद थे। दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था।
Asia Cup: प्रीमियम सीटों की भारी कीमत
हालांकि, सामान्य टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर अब भी कुछ प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी सीटें उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें काफी ज्यादा हैं। स्काई बॉक्स लाउंज की टिकट कीमत 2,267.03 अमेरिकी डॉलर (करीब 2 लाख रुपये), बाउंड्री लाउंज पैकेज 1,700.27 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.5 लाख रुपये), और ग्रैंड लाउंज टिकट 991.83 अमेरिकी डॉलर (करीब 88 हजार रुपये) तय की गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि ये टिकट भी जल्द बिक जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले का यह मौका इतिहास रचने वाला है। फैंस के बीच इसे लेकर ऐसा जुनून है कि टिकट मिलते ही कुछ ही घंटों में बिक गए। सोशल मीडिया पर भी इस मुकाबले को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी का बदला ले पाएगा
Also Read: Asia Cup Final से पहले सूर्या की फॉर्म बनी Team India का सिरदर्द, पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल


Download Android App
Download iOS App






