Asia Cup Final से पहले सूर्या की फॉर्म बनी Team India का सिरदर्द, पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल

Summary :

Suryakumar Yadav in Bad Form: एशिया कप 2025 में अपराजित टीम इंडिया का सामना आज यानि रविवार को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से होगा। ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद मैन इन ब्लू लगातार तीसरे मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदियों को रौंदना चाहेगी। मगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने सभी को चिंता में डाल दिया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Irfan Pathan ने भी फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर चिंता जताई है। Suryakumar Yadav in Bad Form: ख़राब दौर से जूझ रहे हैं सूर्या भारतीय कप्तान टूर्नामेंट में…

Suryakumar Yadav in Bad Form: एशिया कप 2025 में अपराजित टीम इंडिया का सामना आज यानि रविवार को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से होगा। ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद मैन इन ब्लू लगातार तीसरे मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदियों को रौंदना चाहेगी। मगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने सभी को चिंता में डाल दिया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Irfan Pathan ने भी फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर चिंता जताई है।

Suryakumar Yadav in Bad Form: ख़राब दौर से जूझ रहे हैं सूर्या

Suryakumar Yadav in Bad Form
Suryakumar Yadav in Bad Form

भारतीय कप्तान टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं। उनके बल्ले से पाँच पारियों में महज 71 रन निकले हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में खेली गई नाबाद 47 रन की पारी भी शामिल है। वहीं, सुपर 4 स्टेज में सूर्या पाकिस्तान के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इस साल आईपीएल में 717 रन ठोके थे। मगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह साल उनके लिए निराशाजनक रहा है। 2025 में, उन्होंने 110 के स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में केवल 99 रन बनाए हैं।

इरफ़ान पठान ने भी उठाए सवाल

Irfan Pathan
Irfan Pathan

एशिया कप 2025 के ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी Irfan Pathan ने भी सूर्या की फॉर्म पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, “अगर उनका बल्ला चलता है, तो उनकी कप्तानी को भी फ़ायदा होगा। उन्होंने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में रन कम बनाए हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैचों में उस फ़ॉर्म को दोहरा नहीं पाए हैं।”

गौरतलब है कि कप्तान बनने के बाद से Suryakumar Yadav की फॉर्म में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कमान सँभालने के बाद उन्होंने 21 T20I मैचों की 19 पारियों में 19.35 की औसत से 329 रन बनाए हैं, जिसमें केवल दो फिफ्टी शामिल हैं। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट लगभग 145 रहा है।

Also Read: Nepal की ऐतिहासिक जीत, West Indies को 19 रनों से हराकर रचा इतिहास

Rahul Singh Karki