Asian Games 2026: जापान के खिलाफ आज क्वार्टरफाइनल खेलेगी टीम इंडिया, जानें किसके साथ होगा सेमी फाइनल में सामना?

Summary :

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज क्वार्टरफाइनल में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। जापान को हराने पर भारत का सेमीफाइनल में सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि पाकिस्तान पहले ही अंतिम-4 में पहुंच चुका है। भारत की नजर लगातार दूसरे गोल्ड मेडल पर है और फाइनल में भारत-पाकिस्तान की संभावित भिड़ंत भी हो सकती है।

एशियन गेम्स 2026 में इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम आज, 18 सितंबर को अपने कैंपेन को आगे बढ़ाने उतरेगी। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत का सामना जापान से होगा। यह मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। भारत की नजर इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने और लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल की ओर कदम बढ़ाने पर होगी। वुमेन क्रिकेट कॉम्पटीशन की शुरुआत 17 सितंबर से हुई थी, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

जापान को हराया तो बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

Asian Games 2026 India Vs Japan
Asian Games 2026 India Vs Japan (Source: Google)

भारत और जापान के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल के नतीजे से सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। अगर इंडियन टीम जापान को मात देती है, तो आखरी-4 में उसकी भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। हालांकि बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मैदान पर उतरने का मौका तक नहीं मिला था। दरअसल, बांग्लादेश और चीन के बीच मुकाबला खराब मैदान की सिचुएशन की वजह से शुरू नहीं हो सका। बेहतर रैंकिंग के बेस पर बांग्लादेश को सेमीफाइनल में एंट्री दिया गया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

कितने बजे होगा भारत-जापान मैच?

Women's Asian Games 2026: Ind Vs Jap Match Timings
Women’s Asian Games 2026: Ind Vs Jap Match Timings (Source: Google)

भारत और जापान के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे। टीवी पर भारत-जापान क्वार्टरफाइनल का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल या एंड्रॉइड डिवाइस पर मुकाबला Sony Liv पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

लगातार दूसरे गोल्ड पर भारत की नजर

India Head Towards The Second Gold
India Head Towards The Second Gold (Source: Google)

इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में मौजूदा चैंपियन है। टीम इस बार भी गोल्ड मेडल जीतकर अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी। भारत हाल ही में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर आया है। ऐसे में टीम के कॉन्फिडेंस के साथ एशियन गेम्स में उतरने की उम्मीद है। अब इंडियन टीम की कोशिश इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए एशियन गेम्स में भी गोल्ड मैडल जीतने की होगी।

क्या फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?

India vs Pakistan In Final Of Asian Games 2026
India vs Pakistan In Final Of Asian Games 2026 (Source: Google)

टूर्नामेंट के मौजूदा इक्वेशन को देखें तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की पॉसीबिलिटी बन सकती है। भारत अगर जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में अपनी चुनौती पेश करेगा। ऐसे में दोनों टीमें अगर अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचती हैं, तो भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हालांकि, हाल ही में खेले गए एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए उसे सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट कर दिया था। ऐसे में अब एशियन गेम्स के अंदर दोनों टीमों के पॉसीबल मुकाबले पर भी क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी।

Read More: Pritvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का हुआ ब्रेकअप, सगाई के 6 महीने बाद दोनों ने लिया अलग होने का फैसला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।