Australia के दिग्गज ने Rishabh Pant की Adam Gilchrist से की तुलना

Summary :

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वो टेस्ट क्रिकेट में भी गेम को पूरी तरह बदल सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर सभी को चौंका दिया। पहले उन्होंने 134 रन बनाए (178 गेंदों में, 12 चौके और 6 छक्के), और फिर दूसरी पारी में 118 रन (140 गेंदों में, 15 चौके और 3 छक्के)। हालांकि भारत ये मैच पांच विकेट से हार गया, लेकिन पंत का प्रदर्शन पूरे मैच में छाया रहा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और भारत के पूर्व कोच ग्रेग…

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वो टेस्ट क्रिकेट में भी गेम को पूरी तरह बदल सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर सभी को चौंका दिया। पहले उन्होंने 134 रन बनाए (178 गेंदों में, 12 चौके और 6 छक्के), और फिर दूसरी पारी में 118 रन (140 गेंदों में, 15 चौके और 3 छक्के)। हालांकि भारत ये मैच पांच विकेट से हार गया, लेकिन पंत का प्रदर्शन पूरे मैच में छाया रहा।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक ऐसा खिलाड़ी है जो क्रिकेट को एक नए तरीके से खेल रहा है। चैपल का कहना है कि पंत ऐसे शॉट खेलते हैं जो पारंपरिक क्रिकेट किताबों में नहीं मिलते। उन्होंने कहा, “जब मैंने पंत को पहली बार खेलते देखा, तो वो मुझे एडम गिलक्रिस्ट की याद दिला गया, भले ही वो थोड़ा अलग स्टाइल में खेलता है।”

Image Source: Social Media
Greg Chappell

चैपल ने यह भी बताया कि पंत की खास बात यह है कि वो तेज़ी से रन बनाते हैं, जिससे टीम को मैच जीतने का समय मिल जाता है। उन्होंने कहा, “कुछ शॉट्स तो ऐसे थे जो पुराने जमाने के बल्लों से मुमकिन ही नहीं थे। लेकिन अब तकनीक बदली है और पंत उसी का फायदा उठाकर गेम को नए अंदाज़ में खेल रहा है।”

चैपल ने पंत की अनpredictability को टीम के लिए एक प्लस पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि पंत अगली गेंद पर क्या करने वाला है – वो तेज गेंदबाज़ पर चढ़ भी सकता है या कोई नया शॉट भी निकाल सकता है। इससे विरोधी टीम हमेशा दबाव में रहती है।

इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल का भी टेस्ट बतौर कप्तान हुआ। चैपल ने गिल की तारीफ की और कहा कि भले ही भारत को हार मिली, लेकिन गिल की कप्तानी और बल्लेबाज़ी में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, “मैच भले ही भारत के पक्ष में नहीं गया, लेकिन टीम ने कई अच्छी चीज़ें कीं। गिल का नेतृत्व और सोच काफी परिपक्व लगी।”

चैपल ने यह भी जोड़ा कि अगर भारत ने कुछ कैच नहीं छोड़े होते और आखिरी के बल्लेबाज़ थोड़ी देर टिक जाते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि गिल अनुभव से सीखकर और बेहतर बनेंगे।

Anjali Maikhuri