ऋषभ पंत के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बनाया मास्टर प्लान, अभी से शुरू हुई बयानबाजी

Summary :

Australian captain made a master plan for Rishabh Pant : कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारत के लगातार दो टेस्ट श्रृंखला जीतने के अभियान में ‘बड़ा प्रभाव’ रहे थे और उन्होंने इस साल के अंत में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘शांत’ रखने की जरूरत पर जोर दिया। ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 और 2020-21 में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 26 वर्षीय पंत ने दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टेस्ट क्रिेकेट में शानदार वापसी करते हुए…

Australian captain made a master plan for Rishabh Pant : कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारत के लगातार दो टेस्ट श्रृंखला जीतने के अभियान में ‘बड़ा प्रभाव’ रहे थे और उन्होंने इस साल के अंत में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इस तेजतर्रार विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘शांत’ रखने की जरूरत पर जोर दिया। ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 और 2020-21 में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 26 वर्षीय पंत ने दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टेस्ट क्रिेकेट में शानदार वापसी करते हुए पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा।

HIGHLIGHTS

  • कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में भारत के लगातार दो टेस्ट श्रृंखला जीतने के अभियान में ‘बड़ा प्रभाव’ रहे थे
  • उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘शांत’ रखने की जरूरत पर जोर दिया
  • कमिंस ने कहा, ‘‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसका पिछली कुछ श्रृंखलाओं में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है


कमिंस ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसका पिछली कुछ श्रृंखलाओं में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है और हमें उसे शांत रखने की कोशिश करनी होगी।’’ रिवर्स और एक हाथ से फ्लिक जैसे अपने गैरपारंपरिक शॉट के लिए पहचाने जाने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली दो टेस्ट श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंत ने इस दौरान 12 पारियों में 62.40 के प्रभावशाली औसत से 624 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 159 रन रहा। उन्होंने 2021 में गाबा में दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर 32 साल में पहली हार सुनिश्चित की और भारत को 2-1 से श्रृंखला में जीत भी दिलाई। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पंत के आक्रामक रवैये की तुलना अपने साथियों ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श से की।


कमिंस ने कहा, ‘‘हर टीम में एक या दो ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। आप जानते हैं, हमारे पास ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों के साथ वे आक्रामक होने जा रहे हैं। अगर आप थोड़ा भी चूकते हैं तो वे इसके लिए तैयार रहेंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश में होगा। पांच मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ टेस्ट के साथ शुरू होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.