आईपीएल 2018 के 48वें मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब की टीम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरी है। बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत लिया है और पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया है। पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद पंजाब का इरादा इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने का है।
इस सीजन में अब तक केवल सनराइजर्स हैदराबाद ने ही 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है और अभी तीन और टीमों को प्लेऑफ में जगह बनानी है। रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब के लिए मुश्किल ये है कि वह लगातार दो मैच हार चुकी है और अब उसके ऊपर टूनार्मेंट में बने रहने को लेकर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। दूसरी तरफ विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।
टीमें:
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा और एंड्रयू टाई
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), ए बी डिविलियर्स, सरफराज खान, युजवेंद्र चहल, मनदीप सिंह, कोलिन डी ग्रांडहोम, उमेश यादव, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल और टिम साउदी


Download Android App
Download iOS App



