पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल

Summary :

Basit Ali Statement on pak vs ban : हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज में बांग्लादेश ने सभी को चौंकाते हुए पाकिस्तान को उनके ही घर में 2-0 से हरा दिया। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि पाकिस्तान की टीम इतना खराब खेलेगी कि बांग्लादेश भी उन्हें पीटकर चली जाएगी। दोनों ही मैचों में पीछे होने के बावजूद बांग्लादेश ने वापसी की और पाकिस्तान को हराकर एक नया इतिहास रच दिया।      HIGHLIGHTS बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया  बांग्लादेश ने 2-0…

Basit Ali Statement on pak vs ban : हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज में बांग्लादेश ने सभी को चौंकाते हुए पाकिस्तान को उनके ही घर में 2-0 से हरा दिया। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि पाकिस्तान की टीम इतना खराब खेलेगी कि बांग्लादेश भी उन्हें पीटकर चली जाएगी। दोनों ही मैचों में पीछे होने के बावजूद बांग्लादेश ने वापसी की और पाकिस्तान को हराकर एक नया इतिहास रच दिया।

     HIGHLIGHTS

  • बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया 
  • बांग्लादेश ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज
  • बासित अली की स्टेटमेंट उन्ही पर पड़ी भारी 

इस सीरीज के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का एक बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने सीरीज के आगाज से पहले कहा था कि बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान से मुकाबला नहीं कर सकती है और केवल बारिश ही उन्हें बचा सकती है।
दरअसल बांग्लादेश की टीम जब पाकिस्तान टूर पर आई थी, तब सबको लगा था कि इन दोनों टीमों का टेस्ट में कोई मुकाबला नहीं है। बांग्लादेश में काफी उथल-पुथल मचा हुआ था। इसके बावजूद उनके खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सभी क्रिकेट पंडितों को गलत साबित कर दिया। बांग्लादेश ने बुरी तरह पाकिस्तान को हराया और सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस रिजल्ट से हर कोई हैरान है और पाकिस्तान की काफी आलोचना की जा रही है।




दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का एक बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने सीरीज के आगाज से पहले यह बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश टीम को काफी हल्के में लिया था। बासित अली ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

केवल बारिश ही इस सीरीज में बांग्लादेश को बचा सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के साथ उनका कोई मुकाबला ही नहीं है। पाकिस्तान की टीम अपने होम कंडीशंस का पूरा फायदा उठाएगी। पाकिस्तान ने बांग्लादेश में जाकर बांग्लादेश को हराया है।

अब बासित अली का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है, क्योंकि सीरीज का रिजल्ट एकदम उल्टा आया। इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम बारिश की दुआ करते नजर आई, ताकि वो दूसरे मैच में हार से बच सकें लेकिन उन्हें आखिर में जाकर शिकस्त झेलनी ही पड़ी।


अब अगर बात करें दोनों टीम की तो इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में जहां बांग्लादेश चौथे स्थान पर आगयी है वहां पाकिस्तान की टीम 8वें पायदान पर खिसक गई है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के बाद अब भारत दौरे पार आएगी। जहां उन्हें 19 सितम्बर से भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, बांग्लादेशी टीम जरूर चाहेगी की जो कारनामा उन्होंने पाकिस्तान में रचा वो भारतीय सरजमीं पर भी रचा जाए अब देखना होगा कि बांग्लादेश ने जो पाकिस्तान में किया क्या वह भारत में भी दोहरा पाएगी। वहीं पाकिस्तान की टीम को अक्टूबर में इंग्लैंड दौरे पर जाना है, उनके मौजूदा हालात को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जीत की उम्मीद काफी कम लग रही है। अब आप हमे बताइए कि बांग्लादेश की टीम क्या भारत को भी पाकिस्तान की तरह चौंका सकती है या फिर नहीं, हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.