हैदराबाद : आईपीएल-11 में दो वर्ष के निलंबन के बाद लौटी महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स कमाल का प्रदर्शन कर रही है और पिछले मैच में पुणे के अपने घरेलू मैदान पर जीत के बाद माही ब्रिगेड के सामने सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घरेलू मैदान पर हराने की चुनौती होगी।
चेन्नई ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने नये घरेलू मैदान पुणे में खेला था और 64 रन से जीत दर्ज की जिसके बाद वह तालिका में चार मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गयी है जबकि हैदराबाद भी चार मैचों में तीन जीत के बाद एक समान छह अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। अपनी कप्तानी में चेन्नई को दो बार चैंपियन बना चुके धोनी अपनी कप्तानी में तीसरी बार टीम को खिताब दिलवाने के लिये अग्रसर दिखाई दे रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



