#MeToo के शिकंजे में अब फंसे लसिथ मलिंगा, मशहूर सिंगर ने होटल में जबरदस्ती करने का आरोप

Summary :

श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा पर इल्जाम लगाया है दक्षिण भारत की जानी मानी प्ले बैक सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने और अपने ट्विटर अकाउंट ने पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड की बड़ी बड़ी सेलिब्रिटीज जहाँ एक तरह #metoo के घेरे में फंसती जा रही है वहीँ अब क्रिकेटर्स भी इसके शिकंजे में आ रहे है। एक के बाद एक विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। अब इस #metoo कैंपेन में श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर लसिथ मलिंगा भी फंसते नजर आ रहे है।

चिन्मयी श्रीपदा और लसिथ मलिंगा

जी हाँ इस श्रीलंकाई पेसर पर इल्जाम लगाया है दक्षिण भारत की जानी मानी प्ले बैक सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने और अपने ट्विटर अकाउंट ने पोस्ट शेयर किया है।

चिन्मयी श्रीपदा

चिन्मयी द्वारा शेयर किये गए पोस्ट में उन्होंने बेहद संगीन आरोप लसिथ मलिंगा के ऊपर लगते हुए लिखा है की ” मैं अपना नाम सामने नहीं लाना चाहती। कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मे मुंबई के एक होटल में अपनी एक दोस्त को खोज रही थी। अचानक वहीँ मलिंगा उनसे टकराये और मुझसे कहा की मेरी फ्रेंड उनके कमरे में हैं।

चिन्मयी श्रीपदा और लसिथ मलिंगा

मैं वहीं पहुंची तो वहां कोई नहीं था। मैं जैसे ही मुड़ी मलिंगा ने मुझे बिस्तर पर गिरा दिया और मेरे ऊपर लेट गए। मैं हाइट में लम्बी हूँ और वजन में भी में उनके बराबर ही हूँ पर में खुदको उनसे छुड़ा नहीं पायी। मैंने अपनी आंखे बंद कर लीं और मलिंगा मेरे चेहरे का इस्तेमाल करता रहा।

चिन्मयी श्रीपदा और लसिथ मलिंगा

इसी बीच दरवाजे पर किसी होटल स्टाफ ने दस्तक दी और मलिंगा दरवाजा खोलने गए। उनके हटते ही में वाशरूम की तरफ भागी और मौके का फायदा उठाकर उसके कमरे से बाहर निकल भाग आयी। इस बात का खुलासा में उस वक्त किसी से नहीं कर पायी क्योंकि हर कोई यही सोचता की वो एक मशहूर इंसान है और शायद में जानबूझकर ही उसके पास गयी थी।

चिन्मयी श्रीपदा

श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा ने अब तक इस बयान पर कोई सफाई नहीं दी है लेकिन चिनमयी श्रीपदा की यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लसिथ मलिंगा

आपको बता दें लसिथ मलिंगा ने अपने करियर में कुल 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट्स हासिल किए हैं और 207 वनडे मुकाबलों में उनके नाम कुल 306 विकेट्स दर्ज हैं।

अलोक नाथ की मुश्किलें बढ़ी, अभिनेत्री दीपिका अमीन ने भी लगाया शोषण का आरोप

Desk Team