नई दिल्ली : बीसीसीआई के तीन सदस्यीय पैनल ने पूर्व भारतीय महिला कप्तान और सीओए की मौजूदा सदस्य डायना इडुल्जी के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिये की। डायना के साथ भारत के पूर्व कप्तान दिवंगत पंकज रॉय को भी मरणोपरांत पुरस्कार दिया जायेगा। डायना ने 17 साल के करियर में 20 टेस्ट और 34 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 63 और 46 विकेट चटकाये हैं।
वह उस समय खेलती थी जब महिलाओं के क्रिकेट का काम भारतीय महिला क्रिकेट संघ संभालती थी। संघ के पास अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये इंतजाम करने के लिये धन भी नहीं होता था। वरिष्ठ पत्रकार एन राम, कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी के तीन सदस्यीय पैनल ने उनके नाम की सिफारिश की।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



