नई दिल्ली : पूर्व भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ ने गुरूवार को अपने 45वें जन्मदिन पर अपनी अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिये प्रशंसकों से विश्वकप में समर्थन करने का तोहफा मांगा। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच द्रविड़ ने युवा टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने भारत के रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले विश्वकप के पहले मुकाबले के लिये ढेर सारा समर्थन करने की अपील की।
द्रविड़ ने अपना वीडियो संदेश जारी कर प्रशंसकों के लिये विशेष संदेश दिया। तीन बार का चैंपियन भारत विश्वकप के पिछले संस्करण में उपविजेता रहा था और इस बार वह ग्रुप बी में आस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के साथ है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) के ट्विटर पर द्रविड़ के इस संक्षिप्त वीडियो में उन्होंने कहा कि अंडर-19 क्रिकेट टीम अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिये उत्साहित है।
हम जानते हैं कि आप हमें देख रहे हैं। हमें पता है कि आप सभी हमारे लड़कों का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले द्रविड़ ने अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ अपने 45वें जन्मदिन का जश्न मनाया और कप्तान पृथ्वी शॉ तथा बाकी खिलाड़ियों ने उनके चेहरे पर केक मसलकर पार्टी की। भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार माने जाने वाले बल्लेबाज द्रविड़ के नाम 13288 टेस्ट रन दर्ज हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



