Indian team को तीसरा मैच जीतने के लिए करने पड़ेंगे यह 4 बदलाव, तभी बचेगी सीरीज

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे मैच में भी Indian team के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने अपने एक फिर से ही घुटने टेक दिए थे। इसकी वजह से ही मेजबान टीम ने बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे मैच में भी Indian team के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने अपने एक फिर से ही घुटने टेक दिए थे। इसकी वजह से ही मेजबान टीम ने बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के चौथे ही दिन एक पारी और 159 रनों से यह मैच जीत लिया।

England team

5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत की यह पहली हार है। दूसरे मैच में भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी टीम का टॉप ऑर्डर जिन्होंने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने टेक दिए बल्लेबाजों ने घुटने

England team

Indian team के धाकड़ बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। अगर अब भारतीय टीम को इस सीरीज में अपनी साक बचानी है तो उसे अपनी बल्लेबाजी क्रम में कोई दूसरा विकल्प ढूंढना होगा। इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट को खिलाडिय़ों के बीच में आपसी समन्वय बनाने की दोबारा कोशिश करनी होगी।

Indian team में खली जसप्रीत बुमराह की कमी

Jaspreet Bumrah

Indian team में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता भी एक बहुत बड़ी समस्या रहेगी जब भी प्लेइंग इलेवन का फैसला होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि तीसरे मैच में स्पिन गेंदबाज की जगह एक और तेज गेंदबाज खिलाया जा सकता है। तो वहीं अगर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में वापसी करनी है तो उसे प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव करने की जरूरत है।

1. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक रहा मुरली विजय का प्रदर्शन

Murali Vijay

Indian team के हर फैन को यह उम्मीद थी कि टीम के सलामी ओपनर मुरली विजय बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे। लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको ही निराश कर दिया। मुरली विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 20 रन और दूसरी पारी में महज 6 रन ही बनाए।

Murali Vijay,

तो वहीं मुरली विजय ने दूसरे टेस्ट मैच में अपने खराब प्रदर्शन से अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इसमें मुरली विजय ने एक भी पारी में नहीं बनाए रन। बता दें कि मुरली विजय के खराब प्रदर्शन से उनकी बल्लेबाजी का औसत भी 40 से नीजे चला गया था।

Murali Vijay,

ऐसा कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मुरली विजय की जगह शिखर धवन को मिल सकती है। वैसे विदेशी धरती पर शिखर धवन भी तेज गेंदबाजों के सामने जूझते हुए नजर आएं हैं। लेकिन फिर भी उनमें आक्रामक बल्लेबाजी की क्षमता है।

2. टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya

Indian team में अतिरिक्त तेज गेंदबाज की तौर पर हार्दिक पंड्या को रविंद्र जडेजा की जगह टीम में लिया गया था। लेकिन हार्दिक पंड्या ने अभी तक टेस्ट सीरीज में अपने आपको साबित नहीं कर पाए हैं। हार्दिक पंड्या पहले टेस्ट में एक भी विकेट निकाले में नाकाम रहे थे।

Hardik Pandya

हालांकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने तीन विकेट जरूर लिए थे लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने कोर्ई खास प्रदर्शन नहीं किया। ऐसा कहा जा रहा है कि तीसरे मैच में हार्दिक पंड्या की जगह अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि पंड्या की जगह करूण नायर को टीम में शामिल दिया जाएगा।

3. इंग्लैंड की पिचों पर अपनी लय से जूझते नजर आए कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav

Indian team के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव से उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन लॉर्ड्स मैदान पर यादव अपनी लय केसाथ ही जूझते हुए नजर आए। कुलदीव यादव को उमेश यादव की जगह टीम में मौका दिया गया था।

Kuldeep Yadav

ऐसा कहा जा रहा है कि इंग्लैंड की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी हैं। ऐसे में भारत तीसरे टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का इंतजार कर रहा है। अगर तय समय से पहले बुमराह ठीक हो जाते हैं तो उन्हें खिलाया जा सकता है नहीं तो उनकी जगह उमेश यादव को मौका मिल सकता है।

4. दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से किया निराश

Indian team के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रणजी में ढेर सारे रन बनाने के बाद एक बार फिर से नेशनल क्रिकेट टीम में वापसी की है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दिनेश कार्तिक ने चार पारियों में महज 21 रन ही बनाए हैं।

इसमें वह दो बार शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही दिनेश कार्तिक की विकेटकीपिंग भी कुछ खास नहीं कर पाई है। इससे ऋषभ पंत को टेस्ट प्रारूप में शामिल करने का समय भी आ सकता है। पंथ ने इंडिया-ए के लिए कई अहम पारियां खेली थीं।

Desk Team