Fact Check: अभिषेक शर्मा का तूफानी पारी को रिजवान से कम्पेयर कर के Harbhajan Singh ने किया रिएक्ट, जानें क्या है पूरी सच्चाई?

Summary :

विवाद की वजह: मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़ने के बाद मैदान पर आंखें बंद कर "ओम नमः शिवाय" का जाप करते हुए ध्यान लगाया था। सोशल मीडिया तुलना: इस जश्न के वीडियो पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जहाँ कुछ यूजर इसकी तुलना अन्य खिलाड़ियों के धार्मिक कृत्यों से करते हुए दोहरे मापदंड का आरोप लगाने लगे। हरभजन सिंह का सच: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने केवल अभिषेक की पारी की तारीफ की थी, जबकि तीखे राजनीतिक कटाक्ष वाले पोस्ट फैन पेजों और मीम क्रिएटर्स द्वारा जोड़े गए थे।

17 सितंबर 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पूरी महफिल लूट ली थी। उन्होंने महज 30 गेंदों में ही रिकॉर्डतोड़ शतक ठोक दिया और ऐसी ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद अभिषेक ने मैदान पर ही आंखें बंद कर हाथ जोड़े और “ओम नमः शिवाय” का जाप करते हुए ध्यान लगाकर अपने शतक का जश्न मनाया।

Harbhajan Singh Reaction: सोशल मीडिया पर तुलना और विवाद

Social Media Controversy
Social Media Controversy (Source: Google)

अभिषेक के इस जश्न की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने अभिषेक के इस अंदाज की तुलना पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान द्वारा मैदान पर नमाज पढ़ने की पुरानी तस्वीरों से करनी शुरू कर दी।

ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ताना मारते हुए कहा कि जब दूसरे धर्मों के खिलाड़ी मैदान पर अपनी आस्था दिखाते हैं, तो उसे खुले दिल से सराहा जाता है। लेकिन जब एक हिंदू खिलाड़ी ने सनातन संस्कृति के मुताबिक भगवान शिव को याद किया, तो कुछ क्रिटीक्स को इस पर परेशानी होने लगी।

हरभजन सिंह के वायरल बयान का सच (Fact Check)

Fact Check Of Harbhajan Singh Viral Statement
Fact Check Of Harbhajan Singh Viral Statement (Source: Google)

इस विवाद के बीच एक्स इंडियन स्पिनर हरभजन सिंह के नाम से एक पंजाबी कैप्शन “Jinna nu ohde naal koi problem nahi si, hun ehde naal problem honi aa” सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। जिसमें दावा किया गया कि हरभजन ने इस डबल स्टेंडर्ड पर निशाना साधते हुए यह स्टोरी शेयर की है। लेकिन आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है आइए इसके बारे में एक बार जान लेते हैं।

सच्चाई:

Abhishek Sharma Hits Record In T20
Abhishek Sharma Hits Record In T20 (Source: Google)

जांच करने पर यह सामने आया कि हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा की शानदार पारी की तारीफ जरूर की थी। हालांकि, जो तीखा राजनीतिक और वैचारिक कटाक्ष इन पोस्ट्स में जोड़ा जा रहा है, वह हरभजन का नहीं बल्कि फैन पेजों और मीम क्रिएटर्स द्वारा बनाया गया था। हरभजन ने सिर्फ युवा खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की थी।

Read More: Pritvi Shaw And Akriti Agarwal Breakup: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का हुआ ब्रेकअप, सगाई के 6 महीने बाद दोनों ने लिया अलग होने का फैसला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।