Mumbai Indians को मिली हार पर इमोशनल हुए Hardik Pandya, कप्तान ने बताई CSK से हारने की वजह

Hardik Pandya On MI Loss

Hardik Pandya On MI Loss: चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस को हराकर आसानी से जीत दर्ज कर ली। शनिवार को चैन्नई के चेपॉक मैदान में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अंत के ओवरों में रन गति मानों थम सी गई। हार्दिक पांड्या, जिनसे फिनिशर की भूमिका निभाने की उम्मीद थी, वो भी पूरी तरह नाकाम रहे और 23 गेंदों में वो सिर्फ 18 रन ही बना सके। वह गेंद को ठीक से टाइम भी नहीं कर पा रहे थे, मैच के बाद पांड्या ने भी इस बात को माना कि चेन्नई हर जगह में उनसे बेहतर रही।

Hardik Pandya News: टीम परफॉर्मेंस पर पांड्या ने क्या कहा?

Hardik Pandya On MI Loss
Hardik Pandya On MI Loss (Source: Social Media)

मैच के बाद जब प्रेजेंटर ने उनसे उनके प्रदर्शन के बारे में पूछा, तो पांड्या ने साफ कहा कि “मुझे लगता है कि पूरा सीजन ही हमारे लिए अच्छा नहीं रहा।” पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, सब अच्छा था।”

मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर में 100 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 180-190 तक पहुंच सकती है, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी बिखर गई। पांड्या खुद भी संघर्ष करते दिखे, उन्होंने ये एक्सेप्ट किया कि टीम 10 ओवर के बाद लय खो बैठी और पारी को सही तरीके से खत्म नहीं कर पाई।

Hardik Pandya Statement: हार्दिक पांड्या ने हार पर क्या कहा?

Hardik Pandya On MI Loss
Hardik Pandya On MI Loss (Source: Social Media)

हार्दिक पांड्या ने यह भी कहा कि पांड्या ने आगे कहा, “पारी की शुरुआत में शॉट खेलना आसान नहीं होता. बात सोच-समझकर पारी खेलने की थी, जो CSK ने अच्छे से किया। बल्लेबाज गेंद पर हावी नहीं हो पाए, उनकी गेंदबाजी बेहतर थी। उन्हें आउट करने के लिए हमें तेज गेंदें फेंकनी पड़तीं। हमने अपने गेंदबाजी विकल्पों को आजमाया, उन्होंने समझदारी से क्रिकेट खेला और बेहतर साबित हुए।”

Hardik Pandya On MI Loss: क्या मुंबई कर पाएगी क्वालिफाई?

Hardik Pandya On MI Loss
Hardik Pandya On MI Loss (Source: Social Media)

अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस का क्वालिफाई करना अब काफी मुश्किल हो गया है। अगर मुंबई अपने बचे हुए पांचों मैच जीत भी लेती है, तो भी वो ज्यादातार 14 प्वाइंट्स ही हासिल कर पाएगी। हालांकि पहले 14 प्वाइंट्स के साथ टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, लेकिन इस बार ऐसा होना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

Read More: IPL में भी शुरू हुआ लव जिहाद! सीनियर जर्नलिस्ट की इस वायरल पोस्ट से मचा हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।