धर्मशाला: रोहित ने भारत की सात विकेट से हार के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, हमने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगर हमने 70-80 रन और बनाये होते तो स्थिति भिन्न होती। यह हम सबके लिये आंख खोलने वाला है। रोहित ने कहा कि वह धोनी के प्रयास से हैरान नहीं थे। उन्होंने कहा, वह जानते हैं कि इन परिस्थितियों में क्या करना है।
मुझे कोई हैरानी नहीं। अगर उनका साथ देने वाला कोई और होता तो इससे बड़ा अंतर पैदा होता। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तब भी पिच से कुछ मदद मिल रही थी लेकिन 112 रन पर्याप्त नहीं थे। विराट कोहली की अनुपस्थिति में वनडे में कप्तानी करने के बारे में रोहित ने कहा, बहुत अच्छा अनुभव नहीं रहा। कोई भी मैच नहीं हारना चाहता। हमें अब अगले दो मैचों पर ध्यान केंद्रित करके अच्छी वापसी करनी होगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



