T-20 World cup के बाद रैंकिग में हुआ बड़ा फेरबदल, भारतीय प्लेयर्स का दिखा बोलबाला

Summary :

ICC T20 Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारती की शानदार जीत के बाद अब फाइनली ICC ने ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. लेकिन इसी बीच खास बात तो ये है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आया है. बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फर्स्ट पोजिशन पर पहुंच गए हैं. उनके खाते में 874 रेटिंग पॉइंट्स हैं और शानदार फॉर्म की बदौलत…

ICC T20 Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारती की शानदार जीत के बाद अब फाइनली ICC ने ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. लेकिन इसी बीच खास बात तो ये है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आया है.

बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर

ICC T20 Rankings
ICC T20 Rankings (Source: Social Media)

आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फर्स्ट पोजिशन पर पहुंच गए हैं. उनके खाते में 874 रेटिंग पॉइंट्स हैं और शानदार फॉर्म की बदौलत उन्होंने दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है.

वहीं दूसरी पोजिशन पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अपनी धाक जमाई है, जिनके 848 रेटिंग पॉइंट्स हैं. वहीं इंग्लैंड के फिस सॉल्ट 803 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. वो 783 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें नंबर पर हैं.

टॉप-10 में भारत के और भी खिलाड़ी शामिल हैं. तिलक वर्मा छठे और सूर्यकुमार यादव सातवें स्थान पर मौजूद हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के डिवॉल्ड ब्रेविस 8वें नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जोस बटलर नौवें और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट 10वें स्थान पर हैं.

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती नंबर 1

ICC T20 Rankings
ICC T20 Rankings (Source: Social Media)

इसके बाद अगर गेंदबाजी के रैंकिंग की बात करें तो भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 771 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं. दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान हैं, जिनके 753 पॉइंट्स हैं. वहीं पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश चौथे, इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा छठे स्थान पर हैं.

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टॉप-10 में शामिल हैं और वो सातवें स्थान पर बने हुए हैं. उनकी शानदार गेंदबाजी ने टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

ऑलराउंडर रैंकिंग में सिकंदर रजा शीर्ष पर

ICC T20 Rankings
ICC T20 Rankings (Source: Social Media)

अगर हम ऑलराउंडर्स की बात करें तो इस रैंकिंग में जिम्बाब्वे के स्टार प्लेयर सिकंदर रजा पहली पोजिशन पर हैं और उनके 328 रेटिंग पॉइंट्स हैं. भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 284 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी साइम अयूब तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा भारत के शिवम दुबे भी टॉप-10 ऑलराउंडर की सूची में शामिल हैं और वो नौवें नंबर पर हैं.

भारतीय खिलाड़ियों का दिखा दबदबा

नई आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की ज्यादातार मौजूदगी ये साफ दर्शाती है कि वो इस साल टी 20 वर्ल्ड कप में कितना बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों कैटेगरी में भारत के कई खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं, जो की पूरी दुनिया में टीम की मौजूदा स्थिति को बेहतर तौर पर दिखाता है.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।