IND vs NZ: चौथे वनडे में रोहित-कोहली समेत 3 दिग्गज हुए फ्लॉप, रोहित की खराब फॉर्म और फिटनेस पर उठे सवाल

Summary :

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने विल यंग के शानदार 125 रनों की बदौलत 333 रन बनाए और भारत के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते रोहित शर्मा की फॉर्म और फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में आखिरी वनडे उनके लिए काफी अहम रहने वाला है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। 334 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शुरुआती झटके दिए हैं।

IND vs NZ: मैट हेनरी ने लिए तीन बड़े विकेट

मैट हेनरी ने ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को फिन एलन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। हेनरी ने उन्हें बोल्ड कर के भारत को दूसरा झटका दिया। अभी टीम इस नुकसान से उबर भी नहीं पाई थी कि हेनरी ने इतने में कप्तान श्रेयस अय्यर को LBW आउट कर दिया। इस तरह भारत ने पहले ही ओवर में तीन बड़े विकेट गंवा दिए।

विल यंग ने खेली शानदार पारी

Will Young Century In 4th ODI
Will Young Century In 4th ODI (Source: Google)

इससे पहले माउंट मॉन्गानुई में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 333 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से विल यंग ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों में 125 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया।

विल यंग के अलावा टिम साइफर्ट ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि फिन एलन ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 41 रनों का योगदान दिया। हालांकि, बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। भारत की ओर से गेंदबाजी में आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं, अर्शदीप सिंह और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली। लेकिन कुलदीप यादव इस मुकाबले में कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।

टीम में जगह बनाना रोहित शर्मा के लिए मुश्किल

Challenges For Rohit Sharma
Challenges For Rohit Sharma (Source: Google)

हालांकि इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा को लेकर हो रही है, क्योंकि इस सीरिज़ में उनकी परफॉर्मेंस काफी खराब रही है। पहले मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 23 रन बनाए और फिर वो पवेलियन चले गए। फिर तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और चौथे मैच में भी रोहित का हाल बेहाल ही नज़र आया।

ऐसे में उनको और उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने बेहद ही लाज़मी हैं। हालांकि अभी एक मैच और बचा है इस सीरिज़ का, अगर उसमें भी रोहित का परफॉर्मेंस ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में उनके लिए टीम में जगह बनाना बेहद ही मुश्किल साबित हो सकता है।

चौथे वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

Playing 11 Of Both Teams For 4th ODI
Playing 11 Of Both Teams For 4th ODI (Source: Google)

भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 334 रनों का चैलेंजिंग टारगेट रखा था। लेकिन मैट हेनरी की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया। पहले ओवर में तीन बड़े विकेट गिरने के बाद अब टीम इंडिया के सामने मुकाबले में वापसी करना बड़ी चुनौती बन गया है।

Read More: Ind Vs Nz 4th ODI: Rohit Sharma का शानदार कैच देख सब हुए हैरान, फिन एलन को किया आउट पर एक गलती पड़ी भारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।