भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का रोमांच जारी है। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में भारतीय टीम ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी। अब दोनों टीमें बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथे टी-20 मैच के लिए आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में सभी की निगाहें भारतीय टीम की पॉसीबल प्लेइंग 11 पर रहेंगी। खास तौर पर यहां ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं।
Vaibhav In IND vs WI 4th T20: क्या चौथे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए फ्रैंडली माना जाता है। यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, इसलिए भारतीय बल्लेबाजों से भी अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद की जाती है। इस बीच फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। वैभव अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की एबिलिटी के चलते चर्चा में रहते हैं। ऐसे में दर्शक उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरते देखना चाहते हैं। हालांकि, चौथे टी-20 में उन्हें मौका मिलने की पॉसीबिलिटी पर अभी सवाल बना हुआ है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है।
एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की थी, जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। लेकिन चौथे टी-20 में भारतीय टीम इसी कॉम्बीनेशन के साथ उतरेगी, इसकी पॉसीबिलिटी कम नजर आ रही है।
IND vs WI 4th T20 Update: विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए अपनी सक्सेसफुल प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना आसान फैसला नहीं होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे मुकाबले में भी पिछले मैच के खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं। अगर टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरती है, तो शिवम दुबे और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है। वहीं, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के मौजूदा कॉम्बीनेशन को बरकरार रखने पर टीम का जोर रह सकता है।
भारत की पॉसीबल प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच के लिए भारत की पॉसीबल प्लेइंग इलेवन इस तरह हो सकती है:
अभिषेक शर्मा
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ईशान किशन
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा
नितीश कुमार रेड्डी
नमन धीर
अक्षर पटेल
प्रिंस यादव
मयंक यादव
अर्शदीप सिंह
ऐसे में अब ये देखना होगा कि भारतीय टीम चौथे टी-20 में अपने पिछले मैच के कॉम्बीनेशन को बरकरार रखती है या फिर प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करती है। वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है या नहीं, इसका फैसला टॉस के समय ही साफ हो पाएगा।
Read More: Sanju Samson का कटेगा पत्ता, Vaibhav Sooryavanshi की होगी एंट्री, 4th T20I में भारत की 11 ऐसी होगी


Download Android App
Download iOS App




