IND W vs PAK W : महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के सामने करो या मरो मुकाबले में उतरेगी हरमन & कंपनी

Summary :

IND W vs PAK W : ICC women’s T20 World Cup 2024 में आज वह मुकाबला खेला जाएगा जिसे अपने आप में ही वर्ल्ड कप फाइनल माना जाता है क्योंकि भारतीय टीम के सामने इस बार कोई और नहीं बल्कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम होगी। आज दुबई में हरमनप्रीत कौर & कंपनी को निगाहें हर हाल में जीत दर्ज करने पर होंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में भारतीय टीम बुरी तरह फ्लॉप रही। टीम की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को मैच में वापसी का मौका दिया जबकि बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। जबकि पाकिस्तान अपने पिछले मैच…

IND W vs PAK W : ICC women’s T20 World Cup 2024 में आज वह मुकाबला खेला जाएगा जिसे अपने आप में ही वर्ल्ड कप फाइनल माना जाता है क्योंकि भारतीय टीम के सामने इस बार कोई और नहीं बल्कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम होगी। आज दुबई में हरमनप्रीत कौर & कंपनी को निगाहें हर हाल में जीत दर्ज करने पर होंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में भारतीय टीम बुरी तरह फ्लॉप रही। टीम की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को मैच में वापसी का मौका दिया जबकि बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। जबकि पाकिस्तान अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज के भारत से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है। भारतीय टीम के लिए यह मैच पूरी तरह से डू और डाई होने वाला है। अगर भारत इस मैच में हारता है तो भारतीय टीम लगभग वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। जबकि पाकिस्तान की जीत उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को और जोड़ देंगी।
अगर इस मार्की मैच की बात करें तो यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर इस पिच की बात करें तो अभी तक इस मैदान पर 99 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें 46 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत हुई है जबकि 51 बार रन चेस करने वाली टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में दोनो टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं। मैच की शुरुआत में पिच तेज गेंदबाजों को थोड़ा मदद करेगी जबकि स्पिन गेंदबाजों को भी बीच के ओवर्स में हेल्प करेगी पर जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

अगर दोनो टीम के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अभी तक यह दोनो टीम टी20 फॉर्मेट में 15 बार भिड़ चुके हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 12 मैच जीते है वहीं पाकिस्तान की झोली में 3 बार जीत नसीब हुई है। जबकि टी20 विश्व कप में यह दोनो टीम 7 बार आमने सामने आई है जिसमें 5 बार भारत तो 2 बार पाकिस्तान को जीत मिली है।

 

अब जानते हैं दोनो टीम की संभावित प्लेइंग 11
को
भारतीय टीम के संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो इस टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना खेलते हुए नजर आएंगे। नंबर 3 पर खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर उतर सकती हैं। उसके बाद नंबर 4 पर जेमिमा रोड्रिग्स, 5 पर रिचा घोष, 6 पर दीप्ति शर्मा, 7 पर अरुंधती रेड्डी, 8 पर पूजा वस्त्रकार, 9 पर आशा शोभना, 10 पर श्रेयंका पाटिल , और आखिरी में रेणुका सिंह खेलते हुए नजर आ सकती हैं।

अब जानते हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की संभावित प्लेइंग 11 की
मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमेमा सोहैल, निदा डार, तुबा हसन, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग

अब जानते हैं हमारी आज की फैंटसी 11
विकेटकीपर में हमने लिया भारत की ऋचा घोष को, बल्लेबाजी में होंगी भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधना, उसके बाद ऑलराउंडर कैटेगरी में हमने लिया है दीप्ति शर्मा, निदा डार, पूजा वस्त्रकार, ओमेमा सोहेल, फातिमा सना, वहीं गेंदबाजी की कैटेगरी में खेलेंगी रेणुका सिंह, अरुंधती रेड्डी, और आशा शोभना
इस टीम की कप्तान होंगी स्मृति मंधना जबकि वाइस कैप्टन होंगी रेणुका सिंह

अगर आप भी फैंटेसी खेलना पसंद करते हैं तो इस टीम को बनाकर आप ढेरों इनाम जीत सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.