India vs New Zealand Series 2026: कब और कहां होंगे टी20, वनडे और टेस्ट मैच? देखें पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों के स्क्वाड

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसमें कुल 12 मुकाबले होंगे। वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल और आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि टी20 टीम की कमान भी श्रेयस अय्यर के पास होगी। इस दौरे पर भारतीय टीम के कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी नजर आएंगे, वहीं दोनों टीमों के घोषित स्क्वाड और मैचों के शेड्यूल पर फैंस की खास नजर रहेगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज खत्म होने के बाद अब इंडियन क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होने वाला है। टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करेगी। यह दौरा 1 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें टी20, वनडे और टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों को करीब 40 दिनों तक न्यूजीलैंड में क्रिकेट खेलना होगा।

इस दौरे पर भारतीय टीम कई अहम मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेगी। वनडे सीरीज के लिए भारत ने अलग-अलग स्टेज में दो स्क्वाड अनाउंस किए हैं। शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे, जबकि आखरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार की पॉसीबल वापसी को लेकर भी क्रिकेट फैंस में एक्साइटमेंट है। वहीं, आकिब नबी को एक बार फिर मौका मिलने और ऋतुराज गायकवाड़ के वनडे टीम में बरकरार रहने की भी चर्चा है। तो आइए, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीनों सीरीज का पूरा कार्यक्रम और टीमों की अनाउंस्ड स्क्वाड पर एक नजर डालते हैं।

India vs New Zealand Series 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026

India vs New Zealand Series 2026
India vs New Zealand Series 2026 (Source: Google)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में ऑर्गनाइज़ होगा।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

T20 Series Schedule
T20 Series Schedule (Source: Google)

22 अक्टूबर – पहला टी20, क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर – दूसरा टी20, क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर – तीसरा टी20, वेलिंगटन
30 अक्टूबर – चौथा टी20, ऑकलैंड
1 नवंबर – पांचवां टी20, हैमिल्टन

भारत का टी20 स्क्वाड

Indian Team T20 Squad
Indian Team T20 Squad (Source: Google)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड

New Zealand Team Squad
New Zealand Team Squad (Source: Google)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, टिम साइफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिलने, काइल जैमीसन और ब्लेयर टिकनर।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026

India Vs New Zealand ODI Series
India Vs New Zealand ODI Series (Source: Google)

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। पांच मैचों की यह सीरीज 4 नवंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी। शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल भारतीय टीम को लीड करेंगे। इसके बाद आखरी दो मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी जाएगी।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

ODI Series Schedule
ODI Series Schedule (Source: Google)

4 नवंबर – पहला वनडे, ऑकलैंड
7 नवंबर – दूसरा वनडे, वेलिंगटन
10 नवंबर – तीसरा वनडे, हैमिल्टन
13 नवंबर – चौथा वनडे, माउंट मौनगुआनी
15 नवंबर – पांचवां वनडे, माउंट मौनगुआनी

भारत का वनडे स्क्वाड (पहले 3 मैच)

Indian Team ODI Squad
Indian Team ODI Squad (Source: Google)

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वाड (पहले 3 मैच)

New Zealand Team ODi Squad
New Zealand Team ODi Squad (Source: Google)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और ब्लेयर टिकनर।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2026

India vs New Zealand Test Match
India vs New Zealand Test Match (Source: Google)

टी20 और वनडे मुकाबलों के बाद दौरे को खत्म दो टेस्ट मैचों की सीरीज से किया जाएगा। टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी और दूसरा मुकाबला 1 दिसंबर को खत्म होगा। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी।

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

Test Series Schedule
Test Series Schedule (Source: Google)

19 से 23 नवंबर – पहला टेस्ट, वेलिंगटन
27 नवंबर से 1 दिसंबर – दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च

भारत का टेस्ट स्क्वाड

Indian Team Test Squad
Indian Team Test Squad (Source: Google)

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

तीनों सीरीज में दिखेगी टीम इंडिया की चुनौती

Team India Challenge For Newzealand
Team India Challenge For Newzealand (Source: Google)

न्यूजीलैंड का यह दौरा भारतीय टीम के लिए काफी बिज़ी रहने वाला है। पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों के साथ टीम इंडिया को अलग-अलग फॉर्मेट में अपनी एबिलिटी दिखाने का मौका मिलेगा। वनडे सीरीज के अंदर कप्तानी में बदलाव और अलग-अलग स्क्वाड की अनाउंसमेंट भी इस दौरे को खास बनाती है।

हालांकि, मुकाबले शुरू होने से पहले फैंस की नजरें अनाउंस्ड टीमों, खिलाड़ियों के रोल और सीरीज के शेड्यूल पर रहेंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इन मुकाबलों में दोनों टीमों के परफॉर्मेंस पर क्रिकेट लवर्स की खास निगाह होगी।

Read More: IND vs WI 5th T20: टीम इंडिया में Bhuvneshwar Kumar की वापसी, चोटिल अर्शदीप सिंह के खेलने पर सस्पेंस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।