WWE के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania 43 के आयोजन में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगले साल होने वाला यह मेगा इवेंट कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि पहली बार WrestleMania का आयोजन अमेरिका से बाहर सऊदी अरब में किया जाएगा। ऐसे में WWE इस ऐतिहासिक शो को यादगार बनाने के लिए बड़े मुकाबलों की तैयारी में जुटी है। हालांकि इसी बीच कुछ पॉसीबल मैचों को लेकर रिपोर्ट सामने आई है, जिसने रेसलिंग फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
WrestleMania 43 में इन 3 मुकाबलों पर नजर
WrestleMania WWE का सालाना सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें सुपरस्टार्स के बीच बड़े मुकाबले देखने को मिलते हैं। साल 2020 के बाद से यह इवेंट दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। अगले साल सऊदी अरब में होने वाले शो को लेकर भी बड़े मैचों की उम्मीद की जा रही है। Fightful Select की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE ने WrestleMania 43 के लिए फिलहाल तीन बड़े मुकाबलों की प्लानिंग बनाई है। हालांकि, इन मैचों को लेकर अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
1. Roman Reigns vs Oba Femi

रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का सामना किंग ऑफ द रिंग विजेता ओबा फेमी से हो सकता है। फेमी को WWE के उभरते हुए सितारों में गिना जा रहा है और वह पहले भी रेंस को चुनौती दे चुके हैं। ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला WrestleMania 43 के मेन अट्रेक्शन में से एक हो सकता है।
2. Cody Rhodes vs CM Punk

दूसरे पॉसीबल मुकाबले में कोडी रोड्स और सीएम पंक आमने-सामने आ सकते हैं। रिपोर्ट में दोनों के बीच रीमैच की पॉसीबिलिटी जताई गई है। इससे पहले दोनों के बीच समरस्लैम 2026 में मुकाबला हुआ था। अगर यह मैच WrestleMania 43 में होता है, तो फैंस को एक बार फिर दोनों सुपरस्टार्स की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
3. Rhea Ripley का बड़ा मुकाबला

वुमेन डिवीजन में रिया रिप्ली के लिए भी एक बड़े मुकाबले की प्लानिंग होने की बात कही जा रही है। हालांकि, रिपोर्ट में उनके पॉसीबल कॉम्पटीटर का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि WWE उनके लिए किस सुपरस्टार को चुनती है।
क्या Roman Reigns और The Rock का ड्रीम मैच नहीं होगा?
“TRIBAL CHIEF, NO MORE RUNNING ITS ABOUT THAT TIME”
– OBA FEMI HAS CALLED OUT ROMAN REIGNS
#MITB https://t.co/fk3eiqaDzJ
— FADE (@FadeAwayMedia) October 11, 2026
WWE फैंस लंबे समय से रोमन रेंस और द रॉक के बीच सिंगल्स मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स ने WrestleMania 40 में साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया था। द रॉक ने अगले साल WrestleMania में मौजूद रहने की बात कही है। लेकिन शो में उनका रोल क्या होगा, इसे लेकर अभी साफ जानकारी नहीं है।
ऐसे में उनके और रोमन रेंस के बीच मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे फैंस के मन में कई सवाल हैं। अगर रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच मुकाबला तय होता है, तो द रॉक के साथ रेंस की भिड़ंत की पॉसीबिलिटी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अभी इस ड्रीम मैच को लेकर कोई ऑफिशियल फैसला सामने नहीं आया है।
सऊदी अरब में पहली बार होगा WrestleMania का आयोजन

WrestleMania 43 WWE के इतिहास में एक खास चैप्टर जोड़ सकता है, क्योंकि इसका आयोजन पहली बार अमेरिका के बाहर सऊदी अरब में किया जाएगा। इससे पहले कंपनी सऊदी अरब में रॉयल रंबल जैसे बड़े इवेंट का आयोजन भी कर चुकी है। फिलहाल, सामने आए मुकाबले पॉसीबल प्लानिंग पर बेस्ड हैं और WWE की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। अब यहां देखना ये होगा कि WrestleMania 43 के लिए किन मैचों को आखरी रूप दिया जाता है और क्या रोमन रेंस तथा द रॉक के बीच मोस्ट अवेटेड मुकाबला देखने को मिलता है या नहीं।
Read More: Roman Reigns In India: रोमन रेंस जल्द आ सकते हैं भारत, WWE सुपरस्टार ने भारतीय फैंस से किया वादा


Download Android App
Download iOS App




