दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से फैंस का दिल जीत लिया है। उनके दो गोल और एक असिस्ट की बदौलत इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) के मुकाबले में अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हरा दिया। मेसी ने मुकाबले में न सिर्फ गोल दागे, बल्कि टीम के पहले गोल में भी अहम रोल निभाया।
Lionel Messi For Inter Miami: पहले हाफ में Inter Miami ने बनाई बढ़त

मुकाबले के पहले हाफ के आखरी पलों में जर्मन बेर्टेरामे ने गोल करके इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल को तैयार करने में मेसी और लुईस सुआरेज ने अहम योगदान दिया। एमएलएस में अपने शुरुआती 26 मैचों में बेर्टेरामे का यह नौवां गोल रहा। दूसरे हाफ में मेसी ने अपने अटैकिंग अंदाज को जारी रखा, उन्होंने 56वें मिनट में गोल करके टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके ठीक चार मिनट बाद, यानी 60वें मिनट में, मेसी ने एक और गोल दाग दिया। इस गोल में बेर्टेरामे का अहम रोल रहा, जबकि सुआरेज ने भी इसमें कॉन्ट्रीब्यूशन दिया। इस तरह इंटर मियामी ने 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
कार्लोस वेला के रिकॉर्ड पर मेसी की नजर

इस मुकाबले के बाद मेसी के नाम गोल और असिस्ट मिलाकर कुल 40 गोल का कॉन्ट्रीब्यूशन दर्ज हो गया हैं। अब उनकी नजर लॉस एंजिलिस एफसी के कार्लोस वेला के रिकॉर्ड पर है। वेला ने 2019 में एमएलएस के दौरान कुल 49 गोल कॉन्ट्रीब्यूशन का रिकॉर्ड बनाया था। मेसी इस रिकॉर्ड से फिलहाल नौ गोल योगदान पीछे हैं और उनके पास इसे पार करने के लिए चार मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में आने वाले मैच उनके लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।
आखिरी मिनट में अटलांटा यूनाइटेड ने किया गोल

इंटर मियामी के गोलकीपर डेने सेंट क्लेयर ने मुकाबले के दौरान दो शानदार बचाव किए। हालांकि, मैच के 89वें मिनट में फाफा पिकॉल्ट ने पेनाल्टी पर गोल करके अटलांटा यूनाइटेड का स्कोर 1-3 कर दिया। इसके बावजूद इंटर मियामी ने मुकाबले में अपनी बढ़त बनाए रखी और 3-1 से जीत दर्ज की। हालांकि मेसी के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि वह टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं। अब सभी की नजरें उनके अगले मुकाबलों और कार्लोस वेला के रिकॉर्ड को चैलेंज देने पर टिकी हैं।


Download Android App
Download iOS App




