भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को फिट अनाउंस कर दिया गया है और अब उनके अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की एवेलेबिलिटी फिटनेस क्लियरेंस पर डिपेंड थी। इनमें सुंदर ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, जबकि बुमराह समेत कुछ बाकी खिलाड़ियों की सिचुएशन पर आकरी फैसला आना अभी बाकी है।
Indian Team Against Afghanistan: वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट

वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। इस चोट की वजह से वह जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंदर पूरी तरह फिट हो चुके हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं।
बुमराह की फिटनेस पर 9 सितंबर को तस्वीर साफ होगी

जसप्रीत बुमराह को लेकर अभी सिचुएशन साफ नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन तेज गेंदबाज को मैच सिम्यूलेशन टेस्ट से गुजरना है और यह टेस्ट 9 सितंबर को पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ही बीसीसीआई यह तय करेगा कि बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलेंगे या नहीं। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बुमराह ने भारत के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है। वह आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।
नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को भी मंजूरी का इंतजार
नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था। दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट और मैच सिम्यूलेशन पूरा हो चुका है, लेकिन बीसीसीआई की ओर से उन्हें अभी आखरी रूप से खेलने की परमिशन नहीं मिली है। माना जा रहा है कि सभी खिलाड़ियों की आखरी फिटनेस रिपोर्ट 9 सितंबर की शाम तक सामने आ सकती है।
हार्दिक पांड्या टीम से बाहर

वहीं, हार्दिक पांड्या की सिचुएशन अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। चोट की समस्या से जूझ रहे पांड्या को अब तक फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है। इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंडियन स्क्वाड में भी जगह नहीं दी गई है। हार्दिक आईपीएल 2026 के दौरान भी चोटिल हुए थे और टूर्नामेंट के कुछ मुकाबलों से बाहर रहे थे।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
अभिषेक शर्मा
वैभव सूर्यवंशी
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
ईशान किशन (विकेटकीपर)
तिलक वर्मा (उपकप्तान)
शिवम दुबे
नितीश कुमार रेड्डी
अक्षर पटेल
वाशिंगटन सुंदर
वरुण चक्रवर्ती
रवि बिश्नोई
जसप्रीत बुमराह
अर्शदीप सिंह
हर्षित राणा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 13 सितंबर — भारत बनाम अफगानिस्तान
दूसरा टी20: 15 सितंबर — भारत बनाम अफगानिस्तान
तीसरा टी20: 17 सितंबर — भारत बनाम अफगानिस्तान
फिलहाल टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी राहत वाशिंगटन सुंदर का फिट होना है। वहीं सभी की नजरें जसप्रीत बुमराह समेत अन्य खिलाड़ियों की आखरी फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे 9 सितंबर के बाद सीरीज के लिए इंडियन टीम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
Read More: पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही है उथल-पुथल, PCB के फैसलों पर Misbah Ul Haq ने उठाए सवाल


Download Android App
Download iOS App




