नई दिल्ली : विराट कोहली को लक्ष्य का पीछा करना प्रिय है, सभी इस बात से वाकिफ हैं और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में भी लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा। बेंगलुरु ने दिल्ली के खिलाफ 182 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर लिया जिसमें कोहली ने 40 गेंद में 70 रन बनाये। अब भी उनके पास क्वालीफाई करने की थोड़ी-सी उम्मीद बनी हुई और कोहली इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। हमने गेंद से अच्छा नहीं किया लेकिन इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
हालांकि लक्ष्य का पीछा करना आदर्श था। इस चरण में पहले गेंदबाजी करना बेहतर है क्योंकि बल्लेबाज के लिये जिम्मेदारी लेना आसान है। आप जैसा चाहें, मैच का रूख वैसे कर सकते हैं। हमारे खिलाड़ियों के लिये यही अच्छा है। डिविलियर्स ने भी 37 गेंद में 72 रन बनाये। कोहली ने कहा कि मुझे एबी के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है। हमने बीते समय में कई बार ऐसा किया है। यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण था लेकिन पारी के बीच ब्रेक में एबी ने मुझे कहा कि चिंता मत करो, हम इसे हासिल कर लेंगे। उनके साथ बल्लेबाजी करना मेर लिये सम्मान की बात है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



