आईपीएल समेत दुनिया की कई टी20 लीग में एक्टिव सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की को-ओनर और सीईओ काव्या मारन की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि काव्या का नाम मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों की शादी को लेकर भी अटकलें तेज हैं। कुछ रिपोर्ट्स में शादी की पॉसीबल तारीख और जगह का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, इन खबरों की अब तक काव्या मारन या अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दोनों की शादी की खबरों को फिलहाल सिर्फ रिपोर्ट्स और चर्चाओं के तौर पर ही देखा जा रहा है।
Kavya Maran Marriage: ग्रीस में शादी की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, काव्या और अनिरुद्ध भारत के बाहर ग्रीस में शादी कर सकते हैं। शादी के लिए 10 नवंबर 2026 की तारीख के सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, जब तक दोनों या उनके परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आती, तब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं मानी जा सकती। काव्या और अनिरुद्ध के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चाएं चल रही हैं। दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल रूप से एक्सेप्ट तो नहीं किया है।
अनिरुद्ध के अंकल के बयान से बढ़ी चर्चा

काव्या और अनिरुद्ध के शादी की अटकलों को उस वक्त और हवा मिली, जब अनिरुद्ध के अंकल और एक्टर वाई जी महेंद्र ने एक इंटरव्यू में भतीजे की शादी को लेकर बात की थी। उन्होंने सिग्नल दिया था कि अनिरुद्ध जल्द एक बड़ी शादी करने की तैयारी में हैं। इसी बातचीत में उन्होंने काव्या की भी तारीफ की और इतनी बड़ी स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी को संभालने के लिए उनके काम को सराहा। उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। अब फैंस को काव्या और अनिरुद्ध की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
‘द हंड्रेड’ में काव्या की टीम का प्रदर्शन

काव्या मारन की टीम ने हाल ही में खत्म हुए द हंड्रेड वुमेन कॉम्पटीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम को ट्रेंट रॉकेट्स के हाथों 8 विकेट से हार मिली और वह चैंपियन बनने से चूक गई। वहीं, द हंड्रेड के मेन्स कॉम्पटीशन में भी काव्या की टीम ने नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई थी। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल काव्या मारन की शादी की खबरें ही सबसे ज्यादा चर्चा में हैं और अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस रिश्ते और शादी को लेकर ऑफिशियल पुष्टि कब होती है।
Read More: Ind Vs Sri: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत, Shubhman Gill के पास इतिहास रचने का होगा सुनहरा मौका



Download Android App
Download iOS App




