क्रिकेट इतिहास का इकलौता टेस्ट मैच जो की सिर्फ 6 घंटे में ही खत्म हो गया

Summary :

NULL

अगर आपसे ये पुछा जाए की क्रिकेट में टेस्ट मैच कितने दिन का होता है तो आपका जवाब होगा ५ दिन का जो बिलकुल सही भी है। अगर टेस्ट क्रिकेट की बात की जाये तो ये फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे धीमा फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में टीम बेहद आराम से बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती है।

 Cricket Historyअमूमन टेस्ट मैचों का परिणाम पांचवे दिन तक ही आता है और कई बार तो पांच दिन में भी टेस्ट मैच खत्म नहीं हो पाते। लेकिन कभी आपने सुना है की एक टेस्ट मैच पहले दिन ही खत्म हो गया हो और इसमें भी पूरा दिन नहीं लगा बल्कि सिर्फ 6 घंटों में ये मैच खत्म हो गया और ऐसा नहीं है की इस मैच को रद्द करना पड़ा हो।

Australia & South Africaइस मैच का परिणाम आया और खेल के नियम में कोई बदलाव भी नहीं किया गया।आइये जानते है ये कारनामा कैसे हुआ। ये मैच 12 फरवरी 1932 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया 5वां टेस्ट मैच था।

 Cricket Historyइस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओर साउथ अफ्रीका का ये फैसला गलत साबित हुआ और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 36 रन बनाकर आउट हो गई।साउथ अफ्रीका की तरफ़ से सबसे ज्यादा रन उनके कप्तान कैमरून ने 11 रन बनाए थे।

 Cricket Historyबाद में ऑस्ट्रेलिया की बारी आई वो भी 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ओर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका पर 117 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी। अब साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी खलने के लिए मैदान में उतरी ओर इस बार भी उनकी शुरुआत बेहद खराब रही।

 Cricket Historyओर वो केवल 45 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गयी। और इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मैच पहले ही दिन एक पारी ओर 72 रन से जीत लिया।

 Cricket Historyबताया जाता है की इस मैच के दौरान पिच बेहद खराब थी और बल्लेबाज़ी करना बेहद मुश्किल था। इस वजह से ये मैदान गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बन गया और चंद घंटों के खेल में ३० विकेट इस मैदान पर गिर गए। ये आजतक के क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड है जब एक ही दिन, एक ही मैच में ऐसा हुआ हो।

Desk Team