नई दिल्ली : दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में शामिल विराट कोहली को इंग्लैंड की काउंटी टीम सरे से खेलने के लिए मामूली रकम मिलेगी। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच और आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो टी 20 मैचों में नहीं खेलेंगे क्योंकि बीसीसीआई चाहता है कि इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय कप्तान और शीर्ष खिलाड़ियों को वहां के हालात में अभ्यास का मौका मिले। सरे के साथ इस करार पर इसी सप्ताह सहमति बनी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि आम धारणा यह है कि कोहली के लिए सरे को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी होगी लेकिन सच्चाई इसके ठीक उलट है।
मैं साफ करना चाहूंगा कि सरे के साथ एक महीने के प्रवास के लिए कोहली को सिर्फ हवाई यात्रा और रहने के खर्च के अलावा मामूली मैच फीस मिलेगी। उन्होंने कहा कि चूकिं बोर्ड और कोहली खुद ऐसा करना चाहते थे इसलिए पैसे का महत्व ज्यादा नहीं था। अधिकारी ने कहा कि मैं रकम के बारे में नहीं बता सकता लेकिन काफी कम रकम है और उतनी ही है जो किसी भी काउंटी खिलाड़ी को मिलती है। मैं यह कहना चाहूंगा की यह कोहली और सरे दोनों के लिए अनुकूल स्थिति है।
उन्होंने कहा कि सरे उनकी की छवि को भूनाना चाहेगा लेकिन कोहली का ध्यान छह मैचों पर होगा जिसमें तीन रॉयल लंदन कप 50 ओवर के एकदिवसीय मैच है तीन काउंटी मैच चार दिवसीय है। आईपीएल में राॅयल चैलेंजर बेंगलूर ने कोहली को टीम से जोड़ने के लिए 18 करोड़ रुपये दिये हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



