आज के मुंबई और कोलकाता मैच में कौन मार सकता है बाजी? जानें पूरी डिटेल्स

Summary :

MI V/S KKR: आईपीएल 2026 का पहला मैच बेहद ही रोमांचक रहा. शनिवार को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हुई. जिसमें आरसीबी ने बेहद ही आसानी के साथ हैदराबाद को धूल चटा दी. ऐसे में अब आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. मुबंई और केकेआर की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी और इस मैच के भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है, इस वजह…

MI V/S KKR: आईपीएल 2026 का पहला मैच बेहद ही रोमांचक रहा. शनिवार को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हुई. जिसमें आरसीबी ने बेहद ही आसानी के साथ हैदराबाद को धूल चटा दी. ऐसे में अब आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा.

मुबंई और केकेआर की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी और इस मैच के भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है, इस वजह से ये और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है. शाम सात बजे मैच का टॉस होगा और साढ़े सात बजे से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होगी.

MI V/S KKR: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

MI V/S KKR
MI V/S KKR (Source: Social Media)

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सभी की नजरें कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर रहेंगी. वहीं केकेआर की बात करें तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे पर हर किसी की नजर रहेगी. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं तो केकेआर की कमान रहाणे के हाथों में है.

MI V/S KKR: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

MI V/S KKR
MI V/S KKR (Source: Social Media)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की कब्रिस्तान मानी जाती है. क्योंकि यहां पर कोई भी बड़े से बड़ा गेंदबाज क्यों ना हो वो मार खाता ही खाता है. यहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं, ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना बहुत ज्यादा है.

MI V/S KKR: मैच प्रिडिक्शन

MI V/S KKR
MI V/S KKR (Source: Social Media)

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है, ऐसे में जो भी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी उसके जीतने के चांस ज्यादा हैं. केकेआर का बैटिंग अटैक बेहतर है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर दिख रही है. वहीं मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों सॉलिड नजर आ रही है.

MI V/S KKR
MI V/S KKR (Source: Social Media)

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक.

इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी

ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आज के मैच में आखिर कौन सी टीम दूसरे पर हावी होती है.

Read More: Virat Kohli ने आरसीबी को मैच जीतवाकर अनुष्का शर्मा को दी उड़ती हुई पप्पी, जीत के जश्न का वीडियो वायरल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।