ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज 12जनवरी से शुरू होने की पूरी तैयारी हो गई हैं। वहीं भारतीय टीम में वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी,केदार जाधव,रोहित शर्मा, युज्वेन्द्र चहल पहले ही लग चुके हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को मैच होने से पहले ही लगा एक बड़ा झटका
ऑलराउंडर मिशेल मार्श बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। और इसके चलते वह पहला वनडे मैच नहीं खेल सकेंगे। मार्श की जगह टीम में अब पर्थ स्कॉचर्स के बल्लेबाज एश्टन टर्नर को टीम में शामिल किया गया है।
बता दें कि मार्श को पेट की ज्यादा तकलीफ होने की वजह से पिछले दो दिन हॉस्पिटल में ही बिताने पड़े। वहीं वेस्टर्न ऑस्टे्रलिया के लिए स्टेट क्रिकेट खेलने वाले टर्नर ने हाल ही में बीबीएल में बेहद शानदार बल्लेबाजी की थी।
भारत ने ऑस्टे्रलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी थी। एश्टन टर्नर ने अभी तक 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 26 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन विकेट भी लिए है। अब वहीं भारत का लक्ष्य वनडे सीरीज जीतने पर है।
पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम…
एरन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, झाय रिचर्ड्सन, बिली स्टानलेक, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीटर सिडल, नाथन लायन, एडम जाम्पा।
भारतीय वनडे टीम….
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।


Download Android App
Download iOS App









