इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी की कोशिश कर रहे एक्सपीरिएंस्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी गेंदबाजी की बजाय एक सियासी मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शमी ने दिल्ली में नेशनल लोक दल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद से ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि शमी जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं और आरएलडी के टिकट पर अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
Mohammad Shami In Politics: क्या इन खबरों में कोई सच्चाई है?
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद क्यास लगाए जा रहे की शमी RLD की टिकट पर अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते है !!
क्या मोहम्मद शमी को राजनीति की दलदल में उतरना चाहिए ? pic.twitter.com/o7zB3oXX8n— Rajesh Beniwal (@BeniwalRajesh1) September 20, 2026
खबरों के मुताबिक, मोहम्मद शमी के राजनीति में जाने और चुनाव लड़ने से जुड़ी सभी खबरों को महज अफवाह और कयास बताया गया हैं। शमी की तरफ से अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।
क्या हैं इस मुलाकात के पीछे के सच?

मिली जानकारी के मुताबिक, शमी के चुनाव लड़ने के दावे पूरी तरह से गलत बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक न तो मोहम्मद शमी और न ही आरएलडी की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है।
शमी का क्रिकेट करियर और मौजूदा सिचुएशन

मोहम्मद शमी फिलहाल टीम इंडिया में अपनी जगह दोबारा पाने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनके करियर से जुड़े मेन आंकड़े इस तरह हैं:

आखिरी इंटरनेशनल मैच: शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था। इंटरनेशनल आंकड़े: 36 साल के शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट, 108 वनडे मैचों में 206 विकेट और 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27 विकेट हासिल किए हैं। वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो शमी ने अब तक 132 मैच खेलकर 145 विकेट अपने नाम किए हैं और फिलहाल वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा हैं।
फिलहाल अगर शमी के अभी चल रहे करियर को लेकर बात करें तो उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपनी फिटनेस और क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी करने पर ही है। उनके पॉलीटिक्स में एंट्री को लेकर जो भी बातों हो रही हैं, उन्हें फिलहाल महज अफवाह के तौर पर ही माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




