Easy Pasta Recipes at Home: बोरिंग नाश्ते को कहें अलविदा, झटपट बनाएं ये 3 टेस्टी और बेहद आसान पास्ता रेसिपीज

Summary :

अगर आप भी हर दिन एक ही नाश्ता खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो जरूर आप किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे होंगे, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट बनकर तैयार भी हो जाए। ऐसे में अगर बात करें पास्ता कि तो यह एक ऐसी डिश है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, इसलिए आज हम आपको इसे कम सामग्री में भी टेस्टी बनाने का तरीका बताएंगे, तो चलिए यहां देखते हैं सुबह के नाश्ते में आप कौन-कौन सा पास्ता बना सकते हैं। नाश्ते में बनाने के लिए बेस्ट पास्ता आईडिया 1. रेड सॉस पास्ता…

अगर आप भी हर दिन एक ही नाश्ता खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो जरूर आप किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे होंगे, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट बनकर तैयार भी हो जाए। ऐसे में अगर बात करें पास्ता कि तो यह एक ऐसी डिश है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, इसलिए आज हम आपको इसे कम सामग्री में भी टेस्टी बनाने का तरीका बताएंगे, तो चलिए यहां देखते हैं सुबह के नाश्ते में आप कौन-कौन सा पास्ता बना सकते हैं।

नाश्ते में बनाने के लिए बेस्ट पास्ता आईडिया

1. रेड सॉस पास्ता

Easy pasta recipes for breakfast
Easy pasta recipes for breakfast (Source: Social Media)

बच्चों और बड़ों दोनों को यह चटपटा और खट्टा-मीठा पास्ता बहुत पसंद आता है। इसे बनाने के लिए पास्ता, टमाटर की प्यूरी, कटा हुआ लहसुन, कटा प्याज, तेल या बटर, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो और नमक लें। इसके बाद पैन में तेल गर्म करें, उसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालकर 5 मिनट तक पकने दें जब तक सॉस गाढ़ी न हो जाए। इस तैयार सॉस में उबला हुआ पास्ता मिलाएं और 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। आपका रेड सॉस पास्ता तैयार है।

2. व्हाइट सॉस पास्ता

10 minute pasta recipes
10 minute pasta recipes (Source: Social Media)

यह पास्ता बहुत ही क्रीमी, सॉफ्ट और टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए पास्ता, मक्खन, मैदा, दूध, शिमला मिर्च और कॉर्न, नमक, काली मिर्च पाउडर और ओरिगैनो लें। इसके बाद एक पैन में मक्खन और थोड़ा सा तेल डालकर शिमला मिर्च और कॉर्न को 2 मिनट भूनकर अलग निकाल लें। उसी पैन में थोड़ा मक्खन और मैदा डालें। धीमी आंच पर 1 मिनट भूनें। अब धीरे-धीरे दूध डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। जब सॉस गाढ़ी हो जाए, तब इसमें नमक, काली मिर्च, ओरिगैनो, भुनी सब्जियां और उबला पास्ता मिला दें। 1 मिनट पकाकर गरमा-गरम परोसें।

3. गार्लिक बटर पास्ता

Fast morning breakfast ideas
Fast morning breakfast ideas (Source: Social Media)

यह सबसे झटपट बनने वाली पास्ता रेसिपी है, जिसमें बहुत कम सामान लगता है। इसे बनाने के लिए पास्ता, मक्खन, बारीक कटा हुआ लहसुन, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स और नमक लें। इसके बाद पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें कटा हुआ लहसुन डालकर धीमी आंच पर भूनें (ध्यान रखें लहसुन जले नहीं)। अब इसमें उबला हुआ पास्ता, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और 1 मिनट चलाकर गैस बंद कर दें। सिंपल और टेस्टी गार्लिक पास्ता तैयार है।

Also Read: Easy Bread Recipes for Breakfast: सुबह का नाश्ता हो या शाम की क्रेविंग, ब्रेड से झटपट बनाएं ये 3 टेस्टी और चटपटे स्नैक्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।