अगर आप भी सुबह की जल्बाजी या शाम की क्रेविंग के लिए कुछ चटपटा और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही झटपट बनने वाले स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप बिना किसी मेहनत के मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में अगर बात करें ब्रेड से बनी डिश कि तो ये खाने में जितनी टेस्टी होती है। इसे बनाना उतना ही ज्यादा आसान होता है, तो चलिए यहां ब्रेड से बनाई जाने वाली डिशेस देखते हैं।
ब्रेड से बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज
1. ब्रेड बेसन टोस्ट

इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस, बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, तेल या मक्खन लें। इसके बाद एक कटोरे में बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक मध्यम गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। तवे को गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या मक्खन लगाएं। ब्रेड के स्लाइस को बेसन के घोल में दोनों तरफ से अच्छी तरह डुबोएं और तवे पर रखें। इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। गरमा-गरम ब्रेड बेसन टोस्ट को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
2. वेज मेयोनेज़ सैंडविच

इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस, मेयोनेज़, कटी शिमला मिर्च, गाजर, उबले हुए कॉर्न, काली मिर्च पाउडर और नमक लें। इसके बाद एक बर्तन में मेयोनेज़, शिमला मिर्च, गाजर, कॉर्न, थोड़ा सा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब ब्रेड के दो स्लाइस लें और उनके ऊपर यह मेयोनेज़ वाला मिश्रण फैलाएं। ऊपर से दूसरी ब्रेड रखकर सैंडविच बंद कर दें। आप इसे ऐसे ही ठंडा खा सकते हैं, या तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर टोस्ट भी कर सकते हैं।
3. ब्रेड उपमा

इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस, कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, राई, कढ़ी पत्ते, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस लें। इसके बाद एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें राई और कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं। अब प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर टमाटर के गलने तक पकाएं। अब कटे हुए ब्रेड के टुकड़े कढ़ाई में डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से थोड़ा सा पानी छिड़कें ताकि ब्रेड नरम हो जाए। 2 मिनट तक ढककर पकाएं, फिर गैस बंद करके ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया मिलाकर सर्व करें।


Download Android App
Download iOS App




