Mohammad Yousuf का विवादित बयान, भारत पर फिर बरसे, Mohsin Naqvi की हरकत का किया समर्थन

Summary :

Mohammad Yousuf : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने एशिया कप 2025 फाइनल के दौरान ट्रॉफी लेकर जाने वाले पीसीबी चेयरमैन और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की तारीफ की है. यही नहीं, उन्होंने एक बार फिर भारत और टीम इंडिया को लेकर जहर उगला है. भारत ने पहलगाम हमले को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था. टीम इंडिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह न तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी और न ही किसी पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी लेगी. इसी…

Mohammad Yousuf : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने एशिया कप 2025 फाइनल के दौरान ट्रॉफी लेकर जाने वाले पीसीबी चेयरमैन और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की तारीफ की है. यही नहीं, उन्होंने एक बार फिर भारत और टीम इंडिया को लेकर जहर उगला है. भारत ने पहलगाम हमले को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था.

टीम इंडिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह न तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी और न ही किसी पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी लेगी. इसी वजह से जब एशिया कप-2025 का फाइनल भारत जीता, तो नकवी ट्रॉफी सौंपने पहुंचे, लेकिन भारतीय टीम ने लेने से इंकार कर दिया. इसके बाद गुस्से में नकवी ट्रॉफी लेकर ही मैदान से बाहर चले गए.

suryakumar
suryakumar

भारत को उस वक्त ट्रॉफी लेनी चाहिए

मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तानी चैनल समा टीवी पर कहा, जो चेयरमैन सर ने किया, वो बिल्कुल सही था। भारत को उस वक्त ट्रॉफी लेनी चाहिए थी। वह एसीसी और आईसीसी के नियमों के तहत ट्रॉफी देने आए थे। ट्रॉफी उन्हीं के हाथ से दी जानी चाहिए थी। युसूफ यहीं नहीं रुके. उन्होंने भारतीय टीम की तुलना फिल्मी दुनिया से करते हुए तंज कसा. उनके मुताबिक, आपने उस समय ट्रॉफी नहीं ली, अब क्या जल्दी है? आपको ऑफिस से ट्रॉफी लेनी चाहिए थी। मैदान पर आप फिल्में बनाने में व्यस्त थे। मैंने उस दिन भी कहा था कि टीम इंडिया फिल्मी दुनिया से बाहर नहीं आ रही है। ये खेल है, क्रिकेट है। फिल्मों में रीटेक होते हैं, लेकिन फिल्मों में हीरो बनना अलग बात है।

 Mohammad Yousuf
Mohammad Yousuf

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद युसूफ ने भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया हो. एशिया कप 2025 के शुरुआती मैच में जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था, तब भी युसूफ ने टीम इंडिया पर “फिल्मी दुनिया में जीने” का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं, उन्होंने उस समय भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपशब्द कहकर “सुअर” तक बुला दिया था।

Also Read: Virat Kohli और Rohit Sharma की वापसी से गूंजेगा Team India का डंका? ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टिकी निगाहें

Juhi Singh