फिर कटी पाकिस्तान की नाक, बॉल टेम्परिंग के आरोप में बैन हुआ सीनियर गेंदबाज

Summary :

Pakistani Player Ban: पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज Muhammad Irfan Jr. पर बॉल टैंपरिंग यानि गेंद से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसी वजह से उन्हें विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट लीग में पांच मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। यह घटना हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई, जहां इरफान स्वान्स क्लब की ओर से खेल रहे थे। Pakistani Player Ban: पाकिस्तान की कटाई नाक Muhammad Irfan Jr. का जन्म ननकाना साहिब में हुआ और वे Pakistan A टीम के लिए खेल चुके हैं।…

Pakistani Player Ban: पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज Muhammad Irfan Jr. पर बॉल टैंपरिंग यानि गेंद से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसी वजह से उन्हें विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट लीग में पांच मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। यह घटना हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई, जहां इरफान स्वान्स क्लब की ओर से खेल रहे थे।

Pakistani Player Ban: पाकिस्तान की कटाई नाक

Muhammad Irfan Jr. , Pakistan Player Ball Tampering
Muhammad Irfan Jr.

Muhammad Irfan Jr. का जन्म ननकाना साहिब में हुआ और वे Pakistan A टीम के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में उनकी हरकत के चलते पाकिस्तान का नाम भी ख़राब हो रहा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मैच के दौरान गेंद को जानबूझकर गलत तरीके से रगड़ा था। यह मामला केसी फील्ड्स ग्राउंड पर स्वान्स और मेलबर्न टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के पहले घंटे में अंपायरों ने देखा कि इरफान बाउंड्री पर गेंद को गलत तरीके से घिस रहे हैं। इस पर मैच अधिकारियों ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद क्रिकेट विक्टोरिया ट्रिब्यूनल ने उन्हें लेवल 3 अपराध का दोषी पाया और पांच मैचों का बैन लगा दिया। हालांकि, इरफान जूनियर ने खुद को निर्दोष बताया है।

टूर्नामेंट के अधिकारी ने की पुष्टि

Pakistani Player Ban
Pakistani Player Ban

विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट के ऑपरेशंस मैनेजर डैरेन एंडरसन ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। इरफान इस सीजन में दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर स्वान्स टीम से जुड़े थे। इससे पहले वे सिडनी प्रीमियर क्लब वेस्टर्न सबर्ब्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने पिछले चार सीजन में शानदार प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने 17.90 की औसत से 172 विकेट लिए और अपनी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बने थे।

Muhammad Irfan Jr.
Muhammad Irfan Jr.

इरफान जूनियर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स, कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स जैसी टीमों के लिए 2017 से 2019 के बीच खेला। हालांकि, 2019 के बाद उन्हें PSL में फिर से मौका नहीं मिला और उसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलने चले गए।

Also Read: अगले सीजन से पहले संन्यास लेंगे MS Dhoni? IPL ऑक्शन से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

Rahul Singh Karki