बाबर – शाहीन समेत 6 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दिया देश को धोखा, T20 वर्ल्ड कप से पहले छोड़ी टीम

Pakistani Players in BBL

Pakistani Players in BBL: T20 वर्ल्ड कप 2026 का कार्यक्रम आ चुका है। सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मगर इसी बीच पाकिस्तान से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी के कान खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने श्रीलंका में अपकमिंग टी20 सीरीज के बावजूद अपने 6 बड़े खिलाड़ियों को बिग बैश लीग में खेलने का NOC दे दिया है।

Pakistani Players in BBL: देश छोड़ T20 सीरीज खेलेंगे खिलाड़ी

Pakistani Players in BBL
Pakistani Players in BBL

दरअसल, पाकिस्तान को श्रीलंका में 7 से 11 जनवरी तक तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलेगी।

Pakistani Players in BBL
Pakistani Players in BBL

यह पहला मौका है जब पाकिस्तान के इतने खिलाड़ी बीबीएल में एक साथ खेलेंगे। इन खिलाड़ियों में बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, हारिस रउफ और शादाब खान शामिल हैं। रिजवान को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी टी20 में पाकिस्तान की टीम के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में उनका वर्ल्ड कप से ठीक पहले देश को छोड़कर टी20 लीग में खेलना बहुत अटपटा फैसला लगता है।

पूरा सीजन खेलेंगे

Pakistani Players in BBL
Pakistani Players in BBL

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी BBL टीमों को बताया है कि सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पूरा सीजन खेलने की अनुमति दी गयी है।

सिर्फ BBL ही नहीं पीसीबी ने फखर जमां, हसन नवाज़ और नसीम शाह को भी एमिरेट्स लीग में खेलने की अनुमति दे दी है, लेकिन यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होने वाली सीरीज से पहले समाप्त हो जाएगा।

Also Read: SMAT में धूम मचा रहे Shami भारतीय टीम से आखिर क्यों हैं बाहर, सवालों के घेरे में फसे Gambhir Agarkar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।