स्पिनरों को खेलना समय के साथ आएगा : कैलिस

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला जाक कैलिस ने बताया है कि उनके देश के बल्लेबाज भारत के कलाई के स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का सामना नहीं कर पा रहे क्योंकि घरेलू सर्किट पर इस तरह के गेंदबाजों से उनका सामना नहीं होता है। भारत ने छह मैचों की सीरीज में 4-1 की अजेय बढत बना ली है। चहल ने 14 और यादव ने 16 विकेट ले लिये हैं। कैलिस ने कहा कि अच्छे लेग ब्रेक गेंदबाजों को समझने में समय लगता है। हमें स्वीकार करना होगा कि हमारे पास विश्व स्तरीय लेग स्पिनर नहीं है।

यह हमारे युवाओं के लिये सबक की तरह रहा। उन्होंने कहा कि हम भी इस दौर से गुजरे हैं और समय के साथ सीखे हैं। शेन वार्न और अनिल कुंबले जैसे गेंदबाजों को उनके चरम दौर में खेलने वाले कैलिस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 से ज्यादा रन बनाये हैं। उनका मानना है कि लेग स्पिनरों का सामना करने के लिये कोई परफेक्ट तकनीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुभव ही कुंजी है। लेग ब्रेक गेंदबाजी को समझने के दो तरीके हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team