Rajasthan Royals की जीत के बाद Ravindra Jadeja को हुआ घमंड!, कहां- ‘निकोलस पूरन मेरी जेब में है’

Ravindra Jadeja Celebration

Ravindra Jadeja Celebration: बुधवार को IPL 2026 के खेले गए 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। 160 रनों के टारगेट को अचीव करने में लखनऊ की टीम सफल नहीं हो पाई और उसे सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन बेहद अहम रहा, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Ravindra Jadeja Performance: कैसा रहा रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन?

जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया। उन्होंने 29 गेंदों में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे टीम 150 के पार पहुंच सकी। मुश्किल पिच पर जहां बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहीं जडेजा ने संयम के साथ रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने एक महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किया।

Ravindra Jadeja Statement: मैच के बाद जडेजा ने क्या कहा?

Ravindra Jadeja Celebration
Ravindra Jadeja Celebration (Source: Social Media)

मैच के बाद जडेजा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “बहुत अच्छा लग रहा है, ‘मैन ऑफ़ द मैच’ अवॉर्ड मिला. मैं यह गुजरात की शिक्षा मंत्री (जो उनकी पत्नी हैं) को समर्पित करना चाहता हूं. मेरी पत्नी ने मुझे कल कहा था कि मैं आज बेहतर करूंगा, और मैंने वैसा ही किया. इस विकेट पर बैटिंग करना आसान नहीं था, क्योंकि गेंद में सीम और स्विंग दोनों थे.”

मैच के दौरान रविंद्र जडेजा का एक अनोखा सेलिब्रेशन भी चर्चा में रहा। उन्होंने निकोलस पूरन का विकेट लेने के बाद उंगली दिखाते हुए अपनी जेब की ओर इशारा किया। इस पर उन्होंने बाद में मजाकिया अंदाज में कहा कि, “हां, निकोलस पूरन मेरी जेब में हैं. मेरे मन में अचानक यह ख्याल आया और मैंने वैसा ही किया.”

इसके बाद धीमी बॉलिंग के बारे में उन्होंने कहा, “गेंद ग्रिप कर रही थी, इसलिए मैं सोच रहा था कि मुझे तेज गेंद डालनी चाहिए या धीमी? जब मैंने धीमी गेंद डाली, तो मुझे गेंद पर अच्छी पकड़ मिली, और उससे मुझे मदद मिली.”

Ravindra Jadeja Celebration: प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव 

Ravindra Jadeja Celebration
Ravindra Jadeja Celebration (Source: Social Media)

वहीं आपको बता दें कि इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो हार के सिलसिले को खत्म किया है और इसी के साथ उन्हें इस सीजन में पांचवीं जीत मिली है। प्वाइट्स टेबल में टीम अब चौथे नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, उनके खाते में 10 अंक हैं और नेट रन रेट +0.790 हो गया है।

Read More: Jasprit Bumrah को फाइनली मिली IPL 2026 की पहली विकेट, लगभग 1 साल का इंतजार करने के बाद मिली सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।