Rinku Singh Marriage: Rinku Singh और Priya Saroj की शादी की तारीख का ऐलान, जानें क्रिकेटर कब और कहां लेंगे सात फेरे?

Summary :

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी करेंगे। दोनों की सगाई जून 2025 में हुई थी, जबकि रिंकू के पिता के निधन के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तारीख और वेन्यू तय हो चुके है। जानकारी के मुताबिक, रिंकू और प्रिया 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी करेंगे। शादी की तारीख तय होने के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में सगाई की थी। सगाई के फंक्शन में पॉलीटिकल और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

पिता के निधन के बाद टालनी पड़ी थी शादी

Rinku Singh Marriage Delay Reason
Rinku Singh Marriage Delay Reason (Source: Google)

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पहले जून 2026 में होने वाली थी, लेकिन रिंकू के पिता खानचंद सिंह के निधन के बाद शादी को आगे बढ़ा दिया गया। उनके पिता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और शादी से पहले उनका निधन हो गया। बताया गया था कि रिंकू के पिता की इच्छा अपने बेटे की शादी देखने की थी, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। पिता के निधन के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया। ऐसे में अब दिसंबर में दोनों नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Rinku Singh Marriage: सगाई में शामिल हुए थे कई बड़े चेहरे

Rinku Singh Marriage
Rinku Singh Marriage (Source: Google)

रिंकू और प्रिया की सगाई लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेंट्रम होटल में हुई थी। इस फंक्शन में समाजवादी पार्टी के चीफ और उत्तर प्रदेश के एक्स मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एक्ट्रेस जया बच्चन और भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार समेत कई चर्चित लोग पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने इस खास मौके पर रिंकू और प्रिया के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं और दोनों को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

कौन हैं प्रिया सरोज?

Who Was Priya Saroj?
Who Was Priya Saroj? (Source: Google)

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर संसद पहुंची थीं। वहीं, रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से ताल्लुक रखते हैं और भारतीय क्रिकेट टीम में खास तौर पर टी20 क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने UPT20 लीग 2026 का खिताब भी अपने नाम किया था।

क्रिकेट और पॉलीटिक्स का होगा खास मिलन

Combination Of Cricket And Politics
Combination Of Cricket And Politics (Source: Google)

4 दिसंबर को होने वाली इस शादी में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के अलावा क्रिकेट और पॉलीटिकल जगत की कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल मेहमानों की पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां जोरों पर हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी क्रिकेट और पॉलीटिक्स से जुड़े दो चर्चित परिवारों के खास मिलन पर होने जा रही है, जिसका इंतजार उनके फैंस और वैल विशर्स को भी है।

Read More: Indian Team Against West Indies: West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, जानें कौन होगी स्क्वाड में शामिल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।