मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने अंपायरों के फैसलों की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को शामिल किये जाने और इस आईपीएल सत्र में फुटबॉल की तर्ज पर सत्र के बीच में खिलाड़ियों को ट्रांसफर करने के निर्णय की तारीफ की। अनकैप्ड खिलाड़ियों और टूर्नामेंट का आधा चरण समाप्त होने तक दो से ज्यादा मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों के लिये सत्र के बीच में संक्षिप्त ट्रांसफर का प्रावधान शामिल किया गया है। जयवर्धने ने कहा कि फ्रेंचाइजी मॉडल के लिये यह विकास की बात है। इसमें मौका होगा और सत्र के बीच में यह ट्रांसफर सभी फ्रेंचाइजी के लिये नया है।
इससे टीमों को यह देखने का मौका मिलेगा कि उन्हें टीम में क्या चाहिए और अन्य टीमें भी देख रही होंगी कि वे क्या हासिल कर सकती हैं। यह पूरी तरह से परिस्थतियों पर निर्भर करता है कि जब ऐसी हालत बन जाये तो हमें किस खिलाड़ी की जरूरत है और किसे हम दे सकते हैं। यह टूर्नामेंट के लिये अच्छा है और इससे टूर्नामेंट का महत्व भी बढ़ेगा। उन्होंने डीआरएस को टी20लीग में शामिल किये जाने के बारे में कहा कि डीआरएस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो है ही। यह आईपीएल में भी हो गया। गलतियां होती हैं और डीआरएस मददगार होता है। मैं इससे खुश हूं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जानते हैं कि इससे कैसे निपटा जाये और यह युवा खिलाड़ियों के लिये सीखने का अच्छा मौका होगा।’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



