समीर दीघे ने मात्र एक सत्र बिताने के बाद ही मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से निजी कारणों का हवाला देते हुये इस्तीफा दे दिया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने हाल ही में सभी कोचों और चयनकर्ताओं से उनके पद पर बने रहने की इच्छा के बारे में पूछा था। एमसीए के संयुक्त सचिव उन्मेश खानविलकर ने बताया कि दीघे ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुये अपना पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीघे ने राष्ट्रीय टीम के साथ करियर में छह टेस्ट और 23 वनडे खेले थे। दीघे को वर्ष 2016-17 सत्र के आखिरी में चंद्रकांत पंडित की जगह मुंबई की टीम का कोच बनाया गया था। उनके मार्गदर्शन में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। इसके अलावा मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट््वंटी 20 टूर्नामेंट के नॉकआउट में और विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट के लिये क्वालीफाई किया था लेकिन टीम को कोई खिताब नहीं मिला। एमसीए अधिकारी ने बताया कि दीघे की जगह जल्द ही नये कोच की तलाश की जाएगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



