Sanju Samson set to replace Abhishek Sharma: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मैच में बदलाव के साथ उतर सकती है. इसके तहत अभिषेक शर्मा को बेंच पर बिठाया जा सकता है.
जो अबतक बल्ले से एक भी रन नहीं बना सके हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके खिलाफ कड़ा रुख अपना सकता है. उनके स्थान पर विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को अंतिम-11 का हिस्सा बनाए जाने की संभावना है.
Sanju Samson set to replace Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा जा सकते हैं बाहर

अभिषेक शर्मा के लिए उनका पहला टी20 विश्व कप निराशाजनक रहा है. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में ये खिलाड़ी अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. इसके बाद पेट में इंफेक्शन की वजह से अभिषेक पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेले थे. उनका दोबारा कमबैक नामीबिया के खिलाफ हुई.
हालांकि वापसी करते हुए लेफ्ट हैंड बैटर शून्य के स्कोर पर चलते बने. नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में 25 वर्षीय खिलाड़ी एक बार फिर एक भी रन नहीं बना सके. उनके खाते में पहले तीन मैचों में शून्य रन दर्ज हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के तहत होने वाले मुकाबले से दो दिन पहले 20 फरवरी को इंडियन टीम का अभ्यास सत्र चल रहा था.

इस दौरान टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अभिषेक के साथ लंबे समय तक बात करते हुए दिखे. दोनों के हावभाव देखकर ऐसा लग रहा था कि बात कुछ गंभीर थी. साथ ही ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अभिषेक को प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
संजू सैमसन को 11 में शामिल किया जा सकता है

संजू सैमसन की किस्मत काफी अच्छी है. केरल का सुपरस्टार खिलाड़ी पहले 2026 टी20 विश्व कप खेलने भी नहीं वाले थे. उनका नाम 15 सदस्यीय स्क्वॉड में था. हालांकि ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का नाम सामने आ रहा था.
नामीबिया के खिलाफ मैच अभिषेक ने मिस किया. जिसके बाद संजू की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई. उन्हें दोबारा अभिषेक शर्मा के स्थान पर खिलाया जा सकता है. बीते दिन प्रैक्टिस सेशन में संजू ने जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया.
Read More: Super 8 से पहले Mohammad Amir ने अपने अटपटे बयान से फोड़ा Bomb, खुद के पैर पर मारदी कुल्हाड़ी





















