बेंगलुरु : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज यहां एक डिजिटल गेम को जारी किया जिसमें वह खुद भूमिका अदा कर रहे और प्रशंसक उनके सफर को अनुभव कर सकेंगे। डिजिटल एंटरटेनमेंट और गेमिंग कंपनी जेटसिंथेयेस ने सचिन सागा क्रिकेट चैम्पियंस नाम के इस गेम को तैयार किया है। सचिन ने कहा कि इस गेम का मकसद प्रशंसकों को एक मंच पर साथ लाना है जिससे वे मेरे सफर का अनुभव कर सके।
उन्होंने कहा वह अपने खाली समय में पार्लर में वीडियो गेम खेलते थे। सचिन ने कहा, योर्कशर के साथ 1992 में मेरे अनुबंध और 2003 के विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका में मैं टीम के साथी खिलाडय़रों के साथ वीडियो पार्लर में गेम खेलता था। घर में भी मैं ऐसे गेम खेलता हूं और इसमें अब मेरा बेटा भी साथ देता है। मुझे ये अच्छा लगता है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



