न्यूजीलैंड क्रिकेटर जिमी नीशम आईपीएल में खेलने की वजह से हिंदी जानते हैं लेकिन वह यहां की गालियां भारतीयों से भी ज्यादा जानते हैं। जिमी नीशम को एक बार फिर से भारतीय फैन ने गाली दी है और एक बार फिर से उन्होंने करारी जवाब देते हुए मुंह बंद किया है।
पिछले साल जिमी को भारतीय क्रिकेट फैन ने ट्विटर पर गाली दी थी और उन्होंने उस फैन को रिप्लाई करते हुए कहा था कि उन्हें इसका मतलब पता है। एक भारतीय फैन ने नीशेम के लिए हिंदी में बहुत ही गंदी भाषा का यूज किया था।
नीशम ने इस फैन को जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा कि “क्या आप गंभीरता से सोचते हैं कि हम आईपीएल में दो महीनें यहां खेलते हैं और कोई दूसरी भाषा नहीं सीखते हैं।” जेम्स नीशेम के इस करारे रिप्लाई के बाद उस भारतीय फैन ने अपने ट्वीट को डिलिट कर दिया।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/JimmyNeesh/status/1028250225905819649
जिमी नीशम पर एक बार फिर से की अभद्र टिप्पणी
इस साल एक बार फिर से किसी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए हैशटैग #PKMKB का उपयोग करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की है लेकिन जिमी ने इसका जवाब देते हुए लिखा नो।
लेकिन ऐसा लगता है कि भारत के लोगों को यह बात समझने में बहुत समय लगेगा कि न्यूजीलैंड खिलाड़ी जिमी नीशम यहां की गालियों से बहुत परिचित हैं।
ट्विटर पर हाल ही में एक शख्स ने उन्हें फिर से “G@@ndu” शब्द का इस्तेमाल किया और जिसका जवाब जिमी नीशम ने मजेदार तरीके से दिया। जिमी ने जवाब देते हुए लिखा, फिर भी हिंदी में अपमान करने की कोशिश कर रहें हैं आप? अच्छी बात है।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/JimmyNeesh/status/1106139968848564224
उनके जवाब के बाद यूजर ने ट्वीट डिलीट कर दिया। उसके बाद उसने दोबारा ट्वीट करते हुए कहा- Bhai Dil p mat Lena ❤️ ! I love you tbh
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/iamsid_vasu/status/1106153254289838080
#3


Download Android App
Download iOS App

















