Vaibhav Sooryavanshi Explosive Inning: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के युवा ओपनर Vaibhav Suryavanshi जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रहे वैभव से भारतीय टीम को बड़ी उम्मीदें हैं और हर मैच में यह 14 साल का बल्लेबाज दिखा रहा है कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार है। वॉर्म-अप मुकाबले में भी वैभव का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी।
Vaibhav Sooryavanshi Explosive Inning: इस टीम के खिलाफ बरसाए रन

15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में Under-19 Cricket World Cup की शुरुआत होनी है। इससे पहले 10 जनवरी से अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। भारत का पहला वॉर्म-अप मैच Scotland Under-19 के खिलाफ था। पहली बार इस टीम के सामने खेलते हुए भी वैभव पर कोई दबाव नजर नहीं आया। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस अंदाज में उन्होंने रन बरसाए थे, वही कहानी स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के साथ भी देखने को मिली।
हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो धमाकेदार पारियां खेलने वाले वैभव ने इस मुकाबले में भी ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी रन रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। लगभग हर ओवर में उनके बल्ले से चौका या छक्का निकल रहा था और वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे।
शतक से चूके सूर्यवंशी

हालांकि, शतक से ठीक पहले किस्मत ने साथ नहीं दिया। जब उन्हें सिर्फ एक बाउंड्री की जरूरत थी, तब 96 रन के स्कोर पर वह आउट हो गए। इस तरह वैभव ने महज 50 गेंदों में 96 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह उनका लगातार तीसरा 50+ स्कोर रहा। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 68 और 127 रन की शानदार पारियां खेली थीं।

इस मैच में टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा की भी वापसी हुई। दोनों कलाई की चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर थे। कप्तान आयुष ने वापसी पर 19 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि विहान मल्होत्रा ने अर्धशतक जमाते हुए 77 रनों की मजबूत पारी खेली।
अब टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि 15 जनवरी को जब वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला खेला जाएगा, तब भी वैभव सूर्यवंशी इसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाएंगे।
Also Read: अपने ही खिलाड़ी को बताया ‘भारत का एजेंट’, बदले की आग में अंधा हुआ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड


Download Android App
Download iOS App




