विराट अनुष्का ने शादी कर ट्विटर पर की फोटो शेयर

Summary :

NULL

इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार अपने बैचलरहुड को नमस्ते कर शादी कर चुके हैं। दोनों ने खुद ट्विटर पर शादी की तस्वीरें साझा कर ऐलान किया है।

Virat Kohli wedding

दोनों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 26 दिसंबर को मुंबई में विराट-अनुष्का की तरह से शादी का रिसेप्शन पार्टी होगी।

Virat Kohli wedding

शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंडुलकर और फिल्मी दुनिया से शाहरुख खान के इसमें शामिल होने की खबर है।

Virat Kohli wedding

बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी में बहुत ही कम लोगों को इनवाइट किया गया था। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुष्का की तरफ से इनवाइट होने वाले मेहमनों की लिस्ट में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के को-स्टार शाहरुख खान और पीके फिल्म के को-स्टार आमिर खान को इनवाइट किया गया ।

Anushka Sharma wedding

दूसरी तरफ विराट कोहली ने युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर को अपनी शादी के लिए इनवाइट किया।

Virat Kohli wedding

सूत्रों की खबर से माने तो फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा को शादी के लिए आमंत्रित किया। यह भी खबरें आ रही हैं कि विराट के पहले कोच राजकुमार शर्मा को भी शादी के लिए इनवाइट किया।

wedding card

यह भी खबरें आ रही हैं कि विराट के बचपन के दोस्त और उनके फेमली मेंमर्स शादी में शामिल हुए।

 

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team