आज शादी के बंधन में बंध चुके है विराट-अनुष्का, #confirmed

Summary :

NULL

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में 12 दिसंबर को शादी की बात की जा रही थी। इस बीच फिल्म मैगजीन फिल्मफेयर ने दोनों की शादी की खबर को कन्फर्म किया है।

Cricketer Virat Kohli

बताया जा रहा है कि शादी का फंक्शन इटली के एक शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आज विराट कोहली अनुष्का के साथ अपनी शादी का सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर देंगे।

Cricketer Virat Kohli

आपको बता दें कि तीन दिन पहले शुक्रवार को विराट और अनुष्का इटली के लिए रवाना हो गए थे। अनुष्का की फैमिली के साथ उनके परिवार के पंडित भी गए हैं। यह वही पंडित हैं, जिनसे मिलने विराट और अनुष्का पिछले साल देहरादून गए थे। अगर मेन्सएक्सपी वेबसाइट की माने तो विराट कोहली ने अपने करीबी सूत्रों से बात करते हुए कहा था कि इस शादी में उन्होंने ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया है।

Cricketer Virat Kohli

इस शादी को अटेंड करने के लिए केवल विराट के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर ही उपस्थित हैं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में शानदार रिसेप्शन दिया जाएगा।

बताते चलें कि इस वक्त विराट-अनुष्का अपने परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमानों के साथ इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट में रूके हुए हैं।

house

ये रिजॉर्ट जिस जगह है वो दुनिया की दूसरी सबसे महंगी टूरिस्ट डेस्ट‍िनेशन में गिनी जाती है। ये जगह आमतौर पर दिसंबर में बंद रहती है, लेकिन विराट-अनुष्का की शादी के लिए स्पेशली खुलवाया गया है।

home

6 एकड़ में बने इस रिज़ॉर्ट में 22 कमरे हैं जिनमें एक बार में सिर्फ 44 लोग ही रुक सकते हैं और विराट और अनुष्का की शादी की गेस्ट लिस्ट भी बहुत छोटी है। इस रिज़ॉर्ट के सभी 5 विलाज़ में एक हफ्ते रुकने का खर्च लगभग 8 करोड़ से ज़्यादा है।

home

फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार यह दुनिया के 20 सबसे महंगे लग्ज़री रिज़ॉर्ट में से एक है। दिसम्बर महीने में यह जगह सबसे महंगी होती है। यहां एक रात का खर्च 10 से 12 लाख के बीच में होता है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team