नयी दिल्ली: श्रीलंका के सात खिलाड़ियों के मास्क पहने हुए चेहरे और प्रदूषण को लेकर बार बार खेल रोकना दिन भर की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया। लेकिन भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने इस पर एक तरह से अपने जवाबी प्रहार करते हुए कहा कि टीम इंडिया के कप्तान कोहली को दो दिन बल्लेबाजी करते हुए एक बार भी मास्क की जरुरत नहीं पड़ी।
भरत अरूण ने तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद प्रदूषण के मुद्दे को लेकर उठे सवालों पर कहा,’ विराट ने लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की। लेकिन उन्हें एक बार भी मास्क को पहनने की जरुरत नहीं पड़ी। हमारा ध्यान पूरी तरह अपने खेल पर केंद्रित था और हम इस बात को लेकर कुछ भी नहीं सोच रहे थे दूसरी टीम और उसके खिलाड़ क्या कर रहे हैं।’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



